HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Budh Uday 2023 : बुध देव हुए कर्क राशि में उदय,असर सभी राशियों पर पड़ेगा

Budh Uday 2023 : बुध देव हुए कर्क राशि में उदय,असर सभी राशियों पर पड़ेगा

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध देव की चाल बदल गई है। बुद्धि के देवता बुध देव का कर्क राशि में उदय हो गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Budh Uday 2023 : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध देव की चाल बदल गई है। बुद्धि के देवता बुध देव का कर्क राशि में उदय हो गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों का उदय होना शुभ माना जाता है। बुध देव 14 जुलाई को उदय हुए थे। इनके उदय होने से कुछ राशियों पर सकारात्मक असर पड़ने जा रहा है।

पढ़ें :- 18 अप्रैल 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों की कृपा से बढ़ेगी खूब सुख-समृद्धि, जानें अपनी राशि का हाल

मकर राशि
बुध का उदय होना मकर राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इस राशि वालों के भाग्योदय होने के योग बनेंगे। शादीशुदा लोगों का जीवन और सुखद होगा। जीवनसाथी को जीवन में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी।

कन्या
कन्या राशि वालों के लिए भी बुध का उदय होना शुभ सिद्ध होगा। नौकरी की तलाश में  उनको सफलता हासिल होगी। काम और कारोबार में भी उन्नति के योग बनेंगे। कारोबारियों को अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे उनको जबरदस्त मुनाफा होगा। कारोबार में भी विस्तार हो सकता है।

मिथुन
बुध ग्रह का उदय होना मिथुन राशि वालों के जीवन में उछाल आएगा।  अचानक कहीं से धन प्राप्त होगा। इस अवधि में पैसों से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होगी। लटके काम पूरे होंगे। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

पढ़ें :- 28 मार्च 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...