1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 28 मार्च 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

28 मार्च 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

28 मार्च 2024 का राशिफल : आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए गुरुवार का राशिफल। गुरुवार के दिन भवना विष्णु की पूजा-आराधना करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विष्णु जी के पूजन से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और पैसों से जुड़ी प्रॉब्लम भी दूर होती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 28 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

By santosh singh 
Updated Date

28 मार्च 2024 का राशिफल : आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए गुरुवार का राशिफल। गुरुवार के दिन भवना विष्णु की पूजा-आराधना करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विष्णु जी के पूजन से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और पैसों से जुड़ी प्रॉब्लम भी दूर होती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 28 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 28 मार्च 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

पढ़ें :- Shani Margi 2026 :  न्याय के देवता शनि देव 11 दिसंबर से चलेंगे सीधी चाल , फैसला जल्दबाजी में न लें

मेष राशिफल – आज आर्थिक रूप से कुछ मजबूती जरूर मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कुछ लोग जन्मदिन की पार्टी में भी शामिल होंगे।

वृष राशिफल – आज किसी समारोह में शामिल होने का मौका परिवार सहित मिलेगा। धन आगमन की स्थिति दिख रही है। समय ठीक हैं।

मिथुन राशिफल – आज प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर बहस ठीक नहीं है संबंधों में अलगाव हो जाएगा। नए कार्य बनेंगे।

कर्क राशिफल – परिवार में अपनों के बीच तनाव कम करने का प्रयास करें। आज किसी से पैसे का लेनदेन में या उधार वापस मांगने में विवाद हो सकता है।

पढ़ें :- Tirupati Venkateswara Temple Donation : तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में ₹206 करोड़ का चढ़ावा, भक्त ने किया 121 किलो सोने का दान

सिंह राशिफल  – आज का दिन उत्तम है। सारे कार्य समय पर होंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। व्यापार वृद्धि का योग है। अचानक धन लाभ भी होगा।

कन्या राशिफल – जीवनसाथी के साथ कहीं जमीन में निवेश भी कर सकते हैं। आपके सामाजिक जीवन में सुधार आएगा और दोस्तों की संख्या में वृद्धि होगी।

तुला राशिफल – आज विदेशों से व्यापार में लाभ मिलने का योग बन रहे है। आज कोई पुराना लेनदेन समय रहते मिल सकता है।

वृश्चिक राशिफल – आज कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्तिथियों में धैर्य बनाकर चलने का लाभ मिलेगा। हेल्थ स्तिथि सामान्य बनी रहेगी।

धनु राशिफल – आज का दिन आनंदमय बीतने की संभावना है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्तिथि बनी रहेगी। स्किन से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।

पढ़ें :- Margashirsha Month 2026 : अगहन मास में नदी स्नान दान-पुण्य का विशेष महत्व, जानें मार्गशीर्ष पूर्णिमा

मकर राशिफल – आज लेनदेन के मामले में सावधान रहना होगा। आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है।

कुम्भ राशिफल – आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में तनाव रह सकता है।

मीन राशिफल – आज कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से काम करने का लाभ मिलेगा। आज व्यापार में कुछ नई योजनाएं सफल रह सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...