HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. मध्यप्रदेश में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी, एक की मौत 31 घायल

मध्यप्रदेश में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में जा रही बस पलटी, एक की मौत 31 घायल

मध्यप्रदेश के शहडोल में आयोजित राष्ट्रति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगो की बस दुघर्टना ग्रस्त होकर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल है। जनजातिय गौरव दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे और घायलो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

By Sachin 
Updated Date

मध्यप्रदेश के शहडोल में आयोजित राष्ट्रति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगो की बस दुघर्टना ग्रस्त होकर पलट गई हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 31 लोग घायल है। जनजातिय गौरव दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे और घायलो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पढ़ें :- लेडी डॉन काजल खत्री को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार , एयरलाइन क्रू मेंबर का कराया था कत्ल

बिरसा मुंडा जयंति पर हो रहा कार्यक्रम का आयोजन
बिरसा मंुडा जयंति यानी जनजातिय गौरव दिवस के अवसर पर मंगलवार को मध्यप्रदेश के शहडोल में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी भाग ले रही है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिरोहा के कुंडावल से यात्री शहडोल स्थित कार्यक्रम स्थल पर जा रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे मृतक के घर
जानकारी के अनुसार बस में लगभग 45 से अधिक यात्री सवार थे। इस दौरान जब बस उमरियापान के पकरिंया गांव के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित हो गई। जिसके कारण बस सड़क के किनारे पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चींख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से लोगो को पलटी बस से बाहर निकलवाया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस हादसे में एक युवक कुंडावाल निवासी आशु कौल की मौत हो गई और लगभग 31 यात्री घायल हुए है। इस दौरान कुछ घायलो को उपचार के लिये जबलपुर के अस्पताल में भी रैफर किया गया है। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस के बड़े अधिकारी मृतक युवक के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...