1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Health care: बाहर के खाने से ही नहीं घर में बनी इन सब्जियों को खाने से भी होने लगती है गैस और ब्लोटिंग की दिक्कत

Health care: बाहर के खाने से ही नहीं घर में बनी इन सब्जियों को खाने से भी होने लगती है गैस और ब्लोटिंग की दिक्कत

अधिकतर लोगो को पेट फूलने और गैस की दिक्कत रहती है। ऐसे में लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है जबकि उन्होंने बाहर का कुछ नहीं खाया होता। तो हम बता दें कि जरुरी नहीं है कि बाहर का कुछ खाने पर ही पेट फूलना या गैस की दिक्कत हो घर में बनी कुछ ऐसी चीजें होती है जिन्हें खाने से भी ये दिक्कत हो सकती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अधिकतर लोगो को पेट फूलने और गैस की दिक्कत रहती है। ऐसे में लोग कन्फ्यूज रहते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है जबकि उन्होंने बाहर का कुछ नहीं खाया होता। तो हम बता दें कि जरुरी नहीं है कि बाहर का कुछ खाने पर ही पेट फूलना या गैस की दिक्कत हो घर में बनी कुछ ऐसी चीजें होती है जिन्हें खाने से भी ये दिक्कत हो सकती है।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया के आउट होने से सूर्या ब्रिगेड का सफर हुआ आसान, टीम इंडिया की राह अब साफ नजर आ रही है...

ऐसी चीजों में से एक है हरी मटर। सर्दियों में हरी मटर खूब आती है इसकी सब्जियां, पुलाव, तहरी कचौड़ी पता नहीं लोग क्या क्या बना कर खाना पसंद करते है। पर क्या आप जानते है हरी मटर खाने से गैस या ब्लोटिंग की दिक्कत हो सकती है।

इसके अलावा फूल गोभी खाने से भी ये दिक्कतें हो सकती है। सर्दियों में गोभी के पराठे और सब्जी आदि का अधिक इस्तेमाल किया जाता है। कई लोगो की यह फेवरेट होती है। ऐसे में फूल गोभी का अधिक सेवन पेट के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। जिसकी वजह से पेट में सूजन और गैस की दिक्कत हो सकती है।
कई लोग अरबी का भी खूब सेवन करते है। इसे बहुत अधिक खाने से पेट में गैस की दिक्कत हो सकती है। अरबी की सब्जी में फाइबर अधिक पाया जाता है। इसे खाने के बाद पचने में भी काफी समय लगता है। जिसकी वजह से पेट फूलने लगता है।

सर्दियों में पत्ता गोभी भी खूब आता है। इसका भी अधिक सेवन करने से पेट की समस्याएं जैसे गैस और ब्लोटिंग होने लगती है। पत्तागोभी में फाइबर अधिक मौजूद होता है। जिसकी वजह से पचने में समय लगता है और गैस और पेट फूलने की दिक्कत होने लगती है।
हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से भी पेट में गैस और ब्लोटिंग की दिक्कत हो सकती है।इसलिए इसे बनाते समय हींग, जीरा और अदरक चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।

पढ़ें :- महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, बोलीं-'अजित पवार की मौत की हो CBI जांच', इस घटना की सच्चाई सामने आना जरूरी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...