1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. NEET जैसे गंभीर मुद्दे पर राहुल गांधी का माइक बंद कर, युवाओं की आवाज़ को दबाने की हो रही है साजिश : कांग्रेस

NEET जैसे गंभीर मुद्दे पर राहुल गांधी का माइक बंद कर, युवाओं की आवाज़ को दबाने की हो रही है साजिश : कांग्रेस

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि कल सभी विपक्षी दल के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई और सभी के साथ यह सहमति बनी कि सदन में NEET के मुद्दे पर चर्चा हो। उन्होंने कहा​ कि मैं प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से अनुरोध करता हूं कि यह युवाओं का मुद्दा है और इस पर उचित तरीके से चर्चा होनी चाहिए।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि कल सभी विपक्षी दल के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई और सभी के साथ यह सहमति बनी कि सदन में NEET के मुद्दे पर चर्चा हो। उन्होंने कहा​ कि मैं प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से अनुरोध करता हूं कि यह युवाओं का मुद्दा है और इस पर उचित तरीके से चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा​ कि आप भी चर्चा में शामिल हों, क्योंकि यह युवाओं का मामला है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि संसद से यह संदेश जाना चाहिए कि हिंदुस्तान की सरकार और विपक्ष मिलकर छात्रों के बारे में बात कर रहे हैं।

पढ़ें :- बारिश और बाढ़ से खराब हुई सड़कों की तत्काल कराएं मरम्मत...लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान बोले सीएम योगी

कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिशियल एक्स पोस्ट पर लिखा कि जहां एक ओर नरेंद्र मोदी NEET पर कुछ नहीं बोल रहे, उस वक्त विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  युवाओं की आवाज़ सदन में उठा रहे हैं। लेकिन ऐसे गंभीर मुद्दे पर माइक बंद करने जैसी ओछी हरकत करके युवाओं की आवाज़ को दबाने की साजिश की जा रही है।

 

17वीं लोकसभा में अडानी के मुद्दे पर किया गया, वैसे ही आज NEET का मुद्दा उठाने के दौरान माइक बंद कर दिया गया  : मणिकम टैगोर

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर (Congress MP Manickam Tagore) ने शुक्रवार को कहा कि NEET के मुद्दे पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी अपनी बात रखना चाहते थे। उन्होंने कहा कि हम लाखों छात्रों को संदेश देना चाहते थे कि सरकार और विपक्ष उनके साथ है, लेकिन राहुल गांधी जी का माइक बंद कर दिया गया। मणिकम टैगोर ने कहा कि जैसे 17वीं लोकसभा में अडानी के मुद्दे पर किया गया, वैसे ही आज NEET का मुद्दा उठाने के दौरान माइक बंद कर दिया गया।

पढ़ें :- FASTag यूजर्स के लिए बड़ी राहत, अब बिना नया स्टिकर लिए बदल सकेंगे बैंक, लॉन्च हुई OneTag सर्विस

वे विपक्ष के नेता को एक मिनट भी बोलने नहीं दे रहे हैं और माइक्रोफोन म्यूट कर दिया गया : केसी वेणुगोपाल

पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, बोले- प्रतिस्पर्धा करने से डरते हैं पश्चिमी देश

कांग्रेस महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल कहा कि आज सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा NEET परीक्षा में अनियमितता है। हजारों छात्र और उनके अभिभावक चिंता में हैं और हमें इसका स्थायी समाधान खोजने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार को हमें इन मुद्दों पर चर्चा करने के लिए समर्पित और विशेष रूप से समय देने की अनुमति देनी चाहिए, इसलिए हमने स्थगन प्रस्ताव पेश किया लेकिन सरकार तैयार नहीं है।

वे विपक्ष के नेता को एक मिनट भी बोलने नहीं दे रहे हैं और माइक्रोफोन म्यूट कर दिया गया है। यह सरकार जिस तरह से काम कर रही है वह पुराने समय की तरह है – तानाशाही – और यह हमारी पूरी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए एक बड़ी समस्या होगी।

पढ़ें :- मोदी-पुतिन की गर्मजोशी भरी मुलाकात, रूस आने का न्योता स्वीकार; ऊर्जा से व्यापार तक अहम मुद्दों पर चर्चा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...