1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Modi Cabinet : मोदी सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, दालों के MSP में की बंपर बढ़ोत्तरी

Modi Cabinet : मोदी सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, दालों के MSP में की बंपर बढ़ोत्तरी

केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने बुधवार को किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। लंबे समय से मांग की जा रही थी कि तुअर दाल की MSP में बढ़ोत्तरी होनी चाहिए। बुधवार को कैबिनेट (Modi Cabinet) ने इसे मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, मार्केटिंग सीजन 2023-24 के लिए MSP को मंजूरी दी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने बुधवार को किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। लंबे समय से मांग की जा रही थी कि तुअर दाल की MSP में बढ़ोत्तरी होनी चाहिए। बुधवार को कैबिनेट (Modi Cabinet) ने इसे मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, मार्केटिंग सीजन 2023-24 के लिए MSP को मंजूरी दी है।

पढ़ें :- संविधान से आपको अधिकार, आवाज़ और आरक्षण मिला और मोदी आपसे ये छीनना चाहते हैं: राहुल गांधी

कैबिनेट से खरीफ फसल की MSP बढ़ाने को मंजूरी मिली है। इसमें तुअर दाल की MSP में सीधे 400 रुपए की बड़ी बढ़ोत्तरी की गई है। तुअर दाल की MSP 400 रुपए बढ़कर 7000/kg कर दी गई है। इसके अलावा उड़द दाल की MSP में 350 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। MSP भारत में किसानों को उनकी उपज के न्यूनतम मूल्य की गारंटी देती है, ज‍ो क‍िसानों के ल‍िए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा का काम करता है।

कैबिनेट से खरीफ फसल की MSP बढ़ाने को मंजूरी

मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) ने दालों की MSP में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी की है। दाल के अलावा मक्के की MSP में 128 रुपए की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा ग्रेड A धान की MSP में 143 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। वहीं, सामान्य धान की MSP में 143 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है।

दाल खरीद की सीमा को हटाया 

पढ़ें :- 'कुछ लोगों ने ईवीएम को बदनाम करने की कोशिश की', EVM-VVPAT को लेकर SC के फैसले पर बोले पीएम मोदी

किसानों के हित में फैसला लेते हुए मोदी सरकार (Modi Government) ने पिछले दिनों मार्केट में दालों की घरेलू सप्लाई बढ़ाने के लिए 2023-24 के लिए Price Support Scheme (PSS) के तहत अरहर, उड़द और मसूर के लिए 40 फीसदी की खरीद सीमा को हटा दिया था। इसका मतलब है कि सरकार किसानों से जितनी चाहे दाल खरीद सकती है। सरकार का मानना है कि इससे दो फायदे होंगे, पहला दालों की सप्लाई मार्केट में बढ़ेगी तो दाम काबू में रहेंगे। वहीं, दूसरा किसानों को दालों की अच्छी कीमत मिलेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...