1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र और पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह की कार का भयंकर एक्सीडेंट, पत्नी की मौत

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र और पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह की कार का भयंकर एक्सीडेंट, पत्नी की मौत

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र और कांग्रेस बाड़मेर से पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह की कार का भयंकर एक्सीडेंट हो गया है। इस एक्सीडेंट में मानवेन्द्र सिंह की पत्नी की मौत हो गई है। जबकि मानवेन्द्र सिंह और उनका बेटा गंभीर रुप से घायल है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र और कांग्रेस बाड़मेर से पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह की कार का भयंकर एक्सीडेंट हो गया है। इस एक्सीडेंट में मानवेन्द्र सिंह की पत्नी की मौत हो गई है। जबकि मानवेन्द्र सिंह और उनका बेटा गंभीर रुप से घायल है। दोनो को अलवर के सोलंकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। साथ ही मानवेन्द्र सिंह की गाड़ी का ड्राईवर भी बुरी तरह से घायल है।

पढ़ें :- स्मार्ट मीटर की लूट के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी करेगी आंदोलन, संजय सिंह बोले-भीषण गर्मी में जनता को लूटा जा रहा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार मानवेन्द्र सिंह चला रहे थे और पत्नी चित्रा सिंह उनके साथ बगल वाली सीट पर बैठी थी। जबकि मानवेन्द्र के बेटे हमीर सिंह और ड्राईवर पिछली सीट पर बैठे थे।

मानवेन्द्र सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रहे थे। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के पास अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और कार पुलिया की दीवार से टकरा गई। इस भीषण हादसे में मानवेन्द्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई।

जबकि मानवेन्द्र सिंह और उनका बेटा गंभीर रुप से घायल है। वहीं इस मामले में एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह ने बताया कि हादसा कैसे हुआ इसकी जांच चल रही है। सूचना पाते ही घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने चित्रा सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पढ़ें :- MediaTek Dimensity 7300e SoC और 10200mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 Pro हुआ लॉन्च, चेक करें डिटेल्स
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...