HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Cauvery water dispute: तमिलनाडु के किसानों ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन , मुंह में मरे हुए चूहे रखकर जताया विरोध

Cauvery water dispute: तमिलनाडु के किसानों ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन , मुंह में मरे हुए चूहे रखकर जताया विरोध

कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु के किसानों अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। तमिलनाडु के किसानों ने कर्नाटक सरकार के खिलाफ प्रर्दशन किया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Cauvery water dispute : कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु के किसानों अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। तमिलनाडु के किसानों ने कर्नाटक सरकार के खिलाफ प्रर्दशन किया। तिरुचिरापल्ली में तमिलनाडु के किसानों के एक समूह ने अपने मुंह में मरे हुए चूहे रखकर कर्नाटक सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे इन किसानों नें कर्नाटक से कावेरी का पानी छोड़ने की मांग की। तमिल किसानों ने कर्नाटक सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें जानबूझकर गरीबी की ओर धकेला जा रहा है। अगर पानी नहीं छोड़ा जाता है तो उन्हें जिंदा रहने के लिए चूहे का मांस खाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

पढ़ें :- HeartBreaking Video: हरियाणा में दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से नौ लोगो की जिंदा जलकर मौत

तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के खिलाफ किसानों और कन्नड़ संगठनों द्वारा मंगलवार को आहूत ‘बेंगलुरु बंद’ को आंशिक प्रतिक्रिया मिली और अधिकतर सार्वजनिक सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हुईं, लेकिन लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम नजर आई। इस बंद को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) ने समर्थन दिया है। किसान नेता कुरुबुरु शांताकुमार के नेतृत्व में, किसान संघों और अन्य संगठनों के एक प्रमुख संगठन ‘कर्नाटक जल संरक्षण समिति’ ने मंगलवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक बेंगलुरु बंद का आह्वान किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...