1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CCTV : कौशांबी एलपीजी टैंकर हादसे में घायल दो टोलकर्मी की मौत, दुर्घटना में अब तक मरने वालों की संख्या हो गई पांच

CCTV : कौशांबी एलपीजी टैंकर हादसे में घायल दो टोलकर्मी की मौत, दुर्घटना में अब तक मरने वालों की संख्या हो गई पांच

दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे (Delhi-Kolkata National Highway) पर कौशांबी के सिरोही टोल प्लाजा (Sirohi Toll Plaza) पर एलपीजी से भरा टैंकर टकरा गया था। इस हादसे में जख्मी टोलकर्मी हीरामणि सिंह और कृष्णपाल मौर्या की भी मौत हो गई। दोनों का प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू (SRN) अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस दुर्घटना में अब तक मरने वालों की संख्या अब पांच हो गई है।

By santosh singh 
Updated Date

प्रयागराज। दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे (Delhi-Kolkata National Highway) पर कौशांबी के सिरोही टोल प्लाजा (Sirohi Toll Plaza) पर एलपीजी से भरा टैंकर टकरा गया था। इस हादसे में जख्मी टोलकर्मी हीरामणि सिंह और कृष्णपाल मौर्या की भी मौत हो गई। दोनों का प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू (SRN) अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस दुर्घटना में अब तक मरने वालों की संख्या अब पांच हो गई है।

पढ़ें :- राजीव शुक्ला, बोले-BJP योजनाबद्ध तरीके से मंदिर के ट्रस्टों पर कर रही है कब्ज़ा, फिर चंदे और चढ़ावे को हड़पकर उसका राजनीतिक इस्तेमाल करो

बता दें कि कौशांबी जिले के सिहोरी टोल प्लाजा (Sirohi Toll Plaza) पर 26 जून को दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें कई लोग झुलस गए थे। गंभीर रूप से जख्मी लोगों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया है कि गुरुवार यानी दो जुलाई को इलाज के दौरान रायबरेली के नसीराबाद, राजापुर निवासी 29 वर्षीय हीरामणि सिंह और मध्य प्रदेश के सीधी जिले के जमोड़ी में रहने वाले 23 वर्षीय कृष्णपाल मौर्या की सांस थम गईं।

हीरामणि के अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसके पिता वीरेंद्र बहादुर की कई साल पहले निधन हो चुका था। हीरामणि की मौत से पत्नी प्रतिभा सिंह, बेटे युग, वेद और मां मायावती सिंह बिलख पड़ी। वह पिछले दो साल से टोल प्लाजा पर नौकरी कर रहा था। पुष्पराज मौर्या का छोटा बेटा कृष्णपाल भी टोल प्लाजा पर काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। इससे पहले हंडिया निवासी अनिल कुमार की एक जुलाई को मौत हुई थी। कौशांबी में सिहोरी टोल प्लाजा (Sirohi Toll Plaza) पर डिवाइडर से टकराकर एलपीजी टैंकर पलट गया था।

हादसे में टैंकर चालक धर्मेद्र दुबे और कर्मचारी आलोक की उसी दिन मौत हो गई थी। कहा गया है कि जख्मी अतुल को परिवार वाले रीवा लेकर चले गए हैं। चौकी इंचार्ज एसआरएन आशुतोष सिंह (Ashutosh Singh) ने बताया कि हादसे में जख्मी दो युवकों की गुरुवार को मौत हुई, जिनका पोस्टमार्टम करवाया गया है।

पढ़ें :- Video Viral : हिजाब हटाओ तब करेंगे इलाज, डॉक्टर पर मुस्लिम महिला ने लगाए गंभीर आरोप
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...