1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chaitra Navratri 2022 : इस दिन से आरंभ होगी चैत्र नवरात्रि,नौ दिन तक होगी मां की सेवा पूजा

Chaitra Navratri 2022 : इस दिन से आरंभ होगी चैत्र नवरात्रि,नौ दिन तक होगी मां की सेवा पूजा

हिंदू धर्म में मां विधि विधान से मां दुर्गा की आराधना की जाती है। चैत्र मास शुक्ल प्रतिपदा के दिन से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chaitra Navratri 2022 : हिंदू धर्म में मां विधि विधान से मां दुर्गा की आराधना की जाती है। चैत्र मास शुक्ल प्रतिपदा के दिन से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होती है। इस दिन भक्त कलश स्थापना करते हैं और मां शैत्र पुत्री की पूजा करते हैं। इस बार चैत्र नवरात्रि पूरे 9 दिन की रहेगी यानी तिथि का क्षय या वृद्धि नहीं होगी। इस साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल 2022 से शुरू होगी और 11 अप्रैल 2022 को समापन होगा। चैत्र नवरात्रि की  घटस्थापना का शुभ मुहूर्त शनिवार, अप्रैल 2, 2022 को सुबह 06:10 से 08:31 बजे तक तक रहेगा।

पढ़ें :- 26 अप्रैल का राशिफल 2024 : कन्या समेत इन 5 राशियों के धन और भाग्य में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

चैत्र नवरात्रि में मकर राशि में शनि देव, मंगल के साथ रहेंगे, जो पराक्रम में वृद्धि करेंगे। रवि पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग नवरात्रि को स्वयं सिद्ध बनाएंगे। चैत्र नवरात्रि के दौरान कुंभ राशि में गुरु, शुक्र के साथ रहेगा। मीन में सूर्य, बुध के साथ, मेष में चंद्रमा, वृषभ में राहु, वृश्चिक में केतु विराजमान रहेंगे।

घटस्थापना देवी शक्ति का आह्वान है और इसे गलत समय पर करने से, जैसा कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है, देवी शक्ति का प्रकोप हो सकता है। अमावस्या और रात के समय घटस्थापना वर्जित है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...