1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘चक दे इंडिया’ एक्टर रियो कपाड़िया का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

‘चक दे इंडिया’ एक्टर रियो कपाड़िया का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

'चक दे इंडिया' (Chak De India) में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Bollywood Actor Shahrukh Khan) के साथ काम करने वाले जाने-माने एक्टर रियो कपाड़िया का निधन (Actor Rio Kapadia Passes Away)  हो गया। उनकी उम्र 66 साल थी। रियो ने दिल चाहता है, हैपी न्यू इयर और मर्दानी जैसी फिल्मों में भी काम किया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। ‘चक दे इंडिया’ (Chak De India) में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Bollywood Actor Shahrukh Khan) के साथ काम करने वाले जाने-माने एक्टर रियो कपाड़िया का निधन (Actor Rio Kapadia Passes Away)  हो गया। उनकी उम्र 66 साल थी। रियो ने दिल चाहता है, हैपी न्यू इयर और मर्दानी जैसी फिल्मों में भी काम किया था। उनके गुजरने की खबर की पुष्टि उनके दोस्त फैजल मलिक ने की। उनका अंतिम संस्कार 15 सितंबर को किया जाएगा।

पढ़ें :- Anupam Kher ने 69 साल की उम्र में शेयर किया हार्ड वर्कआउट वीडियो

बीते साल हुआ था कैंसर

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दुखद खबर है। एक्टर रियो कपाड़िया (Actor Rio Kapadia) का आज  दोपहर 12:30 बजे के करीब इस दुनिया को अलविदा कह गए। रियो के परिवार में उनकी वाइफ मारिय फराह और बच्चे अमन और वीर हैं। रियो का अंतिम संस्कार शुक्रवार को गोरेगांव के शिवधाम भूमि गोरेगांव में होगा। रियो की मौत कैसे हुई, इस बात की जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। इंडस्ट्री के लोग उनके निधन पर सोशल मीडिया में शोक जता रहे हैं। करीबी सोर्सेज के मुताबिक, बीती साल उन्हें कैंसर का पता लगा था।

साथियों के लिए उठा चुके हैं आवाज

रियो फिल्मों के साथ कई टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं। वह सपने सुहाने लड़कपन में थे। उन्होंने सिद्धार्थ तिवारी की महाभारत में गांधारी के पिता का रोल किया था। रियो टीवी पर एक्टर्स के अधिकारों पर भी आवाज उठा चुके हैं। उन्होंने कलाकारों से भी गुजारिश की थी कि एक-दूसरे का सपोर्ट करें। 2012 में उनको किसी बड़े शो में रिप्लेस किया गया था, इसके बाद वह इस मुद्दे पर खुलकर बोले थे।

पढ़ें :- Raj Kumar Rao ही क्यों हैं बायोपिक की फर्स्ट चॉइस, नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर ने इन फिल्मों मचाया तहलका

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...