HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Chhath 2023: राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को दी ‘छठ महापर्व’ की शुभकामनाएं

Chhath 2023: राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को दी ‘छठ महापर्व’ की शुभकामनाएं

Chhath Sandhya Arghy: छठ महापर्व (Chhath Maha Parva) का तीसरा दिन आज यानी 19 नवंबर को संध्या अर्घ्य यानी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। यह महापर्व खासकर यूपी, बिहार और झारखंड के लोगों की आस्था का सबसे बड़ा प्रतीक है। वहीं, छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) और पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दिन हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Chhath Sandhya Arghy: छठ महापर्व (Chhath Maha Parva) का तीसरा दिन आज यानी 19 नवंबर को संध्या अर्घ्य यानी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। यह महापर्व खासकर यूपी, बिहार और झारखंड के लोगों की आस्था का सबसे बड़ा प्रतीक है। वहीं, छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) और पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दिन हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- ममता INDIA गठबंधन के साथ,अधीर रंजन को फॉलो करना होगा पार्टी का निर्णय

‘छठ महापर्व’ की शुभकामना देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘छठ पूजा के पावन पर्व पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई देती हूँ। छठ पूजा सूर्यदेव की आराधना करने के साथ ही जलस्रोतों की पूजा करने का अवसर भी है। प्रकृति से जुड़ा यह पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम विकास और पर्यावरण का संतुलन बनाकर आगे बढ़ने का संकल्प लें।’

पढ़ें :- 2013 में पारित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लिखित विरोध सिर्फ गुजरात के तत्कालीन सीएम मोदी ने किया था : जयराम रमेश

वहीं, पीएम मोदी ने लिखा, ‘महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर अपने सभी परिवारजनों को मेरी अनंत शुभकामनाएं। सूर्यदेव की वंदना हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय छठी मइया!’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दी शुभकामनाएं

पढ़ें :- PM Modi Net Worth: चुनावी हलफनामे में पीएम मोदी ने अपनी संपत्ति का किया खुलासा; इतने करोड़ बैंक में जमा

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सभी श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, ‘सूर्योपासना और लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! भगवान भास्कर और छठी मइया के पावन आशीर्वाद से चराचर जगत सुख, समृद्धि व सौभाग्य के आलोक से आलोकित रहे, यही अभिलाषा है। जय छठी मइया!’

पढ़ें :- पीएम मोदी की भाषा में 'लहर' नहीं सिर्फ 'जहर' है, हम संविधान बचाने के लिए लड़ रहे हैं चुनाव : जयराम रमेश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छठ शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘आज देश के विभिन्न भागों में असंख्य लोग बड़े हर्ष और श्रद्धा से ‘छठ पूजा’ का पावन पर्व मना रहे हैं। छठी मैया से यह कामना करता हूँ कि सूर्य आराधना का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आये। छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ।’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...