1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chhath Puja 2023 : छठ पूजा में शुभ मुहूर्त पर करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, प्राप्त होता है सुख-समृद्धि वैभव का आशीर्वाद

Chhath Puja 2023 : छठ पूजा में शुभ मुहूर्त पर करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, प्राप्त होता है सुख-समृद्धि वैभव का आशीर्वाद

कार्तिक मास में लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा को मनाया जाता है।  17 नवंबर से छठ महापर्व की शुरुआत पहले दिन नहाए खाए की परंपरा से निभाई गई।  

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chhath Puja 2023 : कार्तिक मास में लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा को मनाया जाता है।  17 नवंबर से छठ महापर्व की शुरुआत पहले दिन नहाए खाए की परंपरा से निभाई गई।   चार दिनों के त्यौहार में हर दिन  की पूजा का अलग-अलग विधान है और हर दिन के लिए अलग-अलग पकवान तैयार किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छठ महापर्व के दौरान छठी माता और भगवान सूर्य की उपासना करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और संतान को आरोग्य सुख-समृद्धि वैभव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।छठ पूजा के दौरान शुभ मुहूर्त में सूर्य देव के मंत्रों का जाप करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है।

पढ़ें :- Chhath Puja 2023 :  बहंगी लचकत जाए' गीत गाते व्रती प्रसन्न करेंगे छठी मैया को, अदृभुद गौरवमयी लोकपरंपरा को निभाते है

मान्यता है कि छठ पर्व में सूर्य देव की आरती, स्तुति और मंत्र का जाप करने से सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। तो आइए आरती, स्तुति और मंत्रों को जानते हैं।

सूर्यदेव की आरती
ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
जगत के नेत्र स्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।
धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।
सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी।।
अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।
ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते।।
फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।
संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते।।
गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में। हो तव महिमा गान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।
देव-दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते। आदित्य हृदय जपते।।
स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी। दे नव जीवनदान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।
तुम हो त्रिकाल रचयिता, तुम जग के आधार। महिमा तब अपरम्पार।।
प्राणों का सिंचन करके भक्तों को अपने देते। बल, बुद्धि और ज्ञान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।
भूचर जलचर खेचर, सबके हों प्राण तुम्हीं। सब जीवों के प्राण तुम्हीं।।
वेद-पुराण बखाने, धर्म सभी तुम्हें माने। तुम ही सर्वशक्तिमान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।
पूजन करतीं दिशाएं, पूजे दश दिक्पाल। तुम भुवनों के प्रतिपाल।।
ऋतुएं तुम्हारी दासी, तुम शाश्वत अविनाशी। शुभकारी अंशुमान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान…।।
ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
जगत के नेत्र स्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।स्वरूपा।।
धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।
सूर्य देव की स्तुति
नमामि देवदेवशं भूतभावनमव्ययम्। दिवाकरं रविं भानुं मार्तण्डं भास्करं भगम्।।
इन्द्रं विष्णुं हरिं हंसमर्कं लोकगुरुं विभुम्। त्रिनेत्रं त्र्यक्षरं त्र्यङ्गं त्रिमूर्तिं त्रिगतिं शुभम्।।
सूर्य देव के 5 चमत्कारी मंत्र
ॐ घृ‍णिं सूर्य्य: आदित्य:
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा.
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:
ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...