1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Chili Garlic Mushroom Recipe: घर में ही ऐसे बनाएं होटल और रेस्टोरेंट स्टाइल चिली गार्लिक मशरुम

Chili Garlic Mushroom Recipe: घर में ही ऐसे बनाएं होटल और रेस्टोरेंट स्टाइल चिली गार्लिक मशरुम

मशरुम खाने में टेस्टी होने के साथ ही साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। मशरुम में कई तरह के पोषक तत्व पाये जाते है जो शरीर में को पोषण पहुंचाने में हेल्प करते है। मशरुम में प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन डी औऱ कॉपर के साथ साथ कई पोषक तत्व मौजूद होते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मशरुम खाने में टेस्टी होने के साथ ही साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। मशरुम में कई तरह के पोषक तत्व पाये जाते है जो शरीर में को पोषण पहुंचाने में हेल्प करते है। मशरुम में प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन डी औऱ कॉपर के साथ साथ कई पोषक तत्व मौजूद होते है।

पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र

इसकी सब्जी खाने बहुत ही टेस्टी होती है। आमतौर पर चिली गार्लिक मशरूम खाने के लिए लोग होटल या फिर रेस्टोरेंट में जाते है या फिर ऑर्डर करके घर में खाते है। पर अब आपको इसकी जरुरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि आज हम आपको घर में ही होटल रेस्टोरेंट स्टाईल चिली गार्लिक मशरूम रेसिपी बताने जा रहे है।

चिली गार्लिक मशरूम बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

तेल 3 चम्मच

बारीक कटा प्याज

पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

1 कटी हुई शिमला मिर्च

मशरूम

नमक स्वादानुसार

लाल मिर्च पाउडर

1 चम्मच टोमैटो केचअप

पढ़ें :- ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होने के बाद भी लौट सकता है कैंसर? डॉक्टर से पूछें ये चार महत्वपूर्ण सवाल

1 चम्मच नीबू का रस

1 चम्मच  हरा प्याज

गार्निशिंग के लिए चिली गार्लिक पेस्ट के लिए पानी में भिगोया लाल मिर्च

6 लहसुन की कलियां

10 चीनी

2 चम्मच

पढ़ें :- Kedartal Avalanche : राजधानी लखनऊ की दो सगी बहनों के शव बरामद, हिमस्खलन में फंसे होने की खबर मिलने पर तलाश में पहुंचा था भाई

ये है चिली गार्लिक मशरूम बनाने का आसान सा तरीका

घर में ही होटल रेस्टोरेंट स्टाईल  चिली गार्लिक मशरुम बनाने के लिए सबसे पहले आप लाल मिर्च को कम-से-कम एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें। अब मिर्च को पानी से निकालकर लहुसन की कलियां, चीनी और थोड़े से पानी के साथ ग्राइंडर में डालकर पीस लें।

पैन में थोड़ा-सा तेल डालें। तेल के गर्म होने पर प्याज को उसमें डालें और सुनहरा होने तक तलें। अब चिली गार्लिक पेस्ट को पैन में डालें और अच्छी तरह से भूनें। जब लहसुन का कच्चापन खत्म हो जाए तो पैन में शिमला मिर्च डालें और तेज आंच पर एक से दो मिनट तक पकाएं। अब कटा हुआ मशरूम पैन में डालें और सभी सामग्री को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। स्वादानुसार नमक डालें और मशरूम के मुलायम होने तक पकाएं। बारीक कटे हरे प्याज से गार्निश कर रोटी या पराठे के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...