राज्यसभा के लिए पांच मार्च को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना नॉमिनेशन दाखिल किया था। इससे यह साफ जाहिर हो गया है कि बिहार को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। अब चर्चा इस बात की हो रही है कि नीतीश कुमार की जगह अगला बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा।
पटना। राज्यसभा के लिए पांच मार्च को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना नॉमिनेशन दाखिल किया था। इससे यह साफ जाहिर हो गया है कि बिहार को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। अब चर्चा इस बात की हो रही है कि नीतीश कुमार की जगह अगला बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा। चर्चा इस बात की भी हो रही है कि बिहार में क्या पहली बार भाजपा का भी मुख्यमंत्री भी बन सकता है। वहीं एलजेपी (आर) के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे है। वहीं निशांत कुमार के पार्टी ज्वाइन करने के बाद जेडीयू के विधायकों ने भी अपनी मांग रख दी है। जेडीयू के कई विधायक निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने हाली ही जनता दल यूनाईटेड को ज्वाइन किया है। वहीं सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे है। इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री का पद खाली हो जाएगा। इसी को लेकर पटना में जेडीयू विधायक रुहेल रंजन के घर पर एक अहम बैठक हुई है। इस बैठक में पार्टी के 14 विधायक शामिल हुए और उन्होने एकमत होकर निशांत कुमार को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। मीटिंग में शामिल विधायकों ने भविष्य में निशांत कुमार की लीडरशिप में काम करना चाहते हैं। बैठक में विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीति को एक नई दिशा दी है। अब उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए नई पीढ़ी को आगे आना चाहिए। इन विधायको का मानना है कि पिछले 20 सालों में नीतीश कुमार ने जो विकास का रास्ता बनाया है, उसे सिर्फ निशांत कुमार ही आगे बढ़ा सकते हैं। वहीं निशांत कुमार से जब मुख्यमंत्री बनने के लिए सवाल पूछा गया तो वह हस कर सवाल को टाल दे गए।