HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, कहा- मिशन शक्ति अभियान का समाज पर पड़ा है सकारात्मक प्रभाव

सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, कहा- मिशन शक्ति अभियान का समाज पर पड़ा है सकारात्मक प्रभाव

By आराधना शर्मा 
Updated Date

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। महिलाओं की सुरक्षा और आत्मसम्मान के प्रति सामाजिक जागरूकता में वृद्धि हो रही है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस के विभिन्न अंगों जैसे नागरिक पुलिस अभियोजन आदि द्वारा पूरे समन्वय के साथ इस अभियान में कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान की विभिन्न गतिविधियों को इसी प्रकार अन्तर्विभागीय समन्वय से संचालित करने के निर्देश दिये हैं।

पढ़ें :- बैठक में बवाल:जिला पंचायत की मीटिंग में आपस में भिड़े भाजपा विधायक,जमकर हुई नोकझोंक,देखिए Video

मुख्यमंत्री ने मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी किसानों की उपज के मूल्य का त्वरित भुगतान सुनिश्चित किया जाये। बैठक में अवगत कराया गया कि अब तक 94 प्रतिशत किसानों को भुगतान कर दिया गया है। शेष किसानों के भुगतान की कार्यवाही तेजी से की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने वरासत अभियान की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए अभियान को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्विवाद उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज करने की कार्यवाही प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान करने के लिये मण्डल स्तर पर स्थापित कोचिंग केन्द्रों की व्यवस्थाओं एवं शिक्षण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाये। फील्ड में तैनात अधिकारियों को योजना के प्रभावी संचालन के सम्बन्ध में मार्गदर्शन प्रदान किया जाये। उन्होंने प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई इस योजना को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिये हैं।

पढ़ें :- महराजगंज में बाढ की जमीनी हकीकत जानने निकले डीएम व एसपी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...