HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने देवरिया को दिया बड़ा तोहफा, 412 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

सीएम योगी ने देवरिया को दिया बड़ा तोहफा, 412 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने रविवार को देवरिया (Deoria) को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने देवरिया (Deoria) में 200.92 करोड़ की 412 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देवरिया (Deoria) में आज हम लोगों ने क्षेत्र के पूर्व विधायक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व प्रमुख समाजसेवी स्व. बाबू रघुराज सिंह जी की प्रतिमा का लोकार्पण किया है। साथ ही 200.92 करोड़ की 412 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास भी किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

देविरया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने रविवार को देवरिया (Deoria) को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने देवरिया (Deoria) में 200.92 करोड़ की 412 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देवरिया (Deoria) में आज हम लोगों ने क्षेत्र के पूर्व विधायक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व प्रमुख समाजसेवी स्व. बाबू रघुराज सिंह जी की प्रतिमा का लोकार्पण किया है। साथ ही 200.92 करोड़ की 412 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास भी किया है।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद आतिशी ने बताईं सरकार की प्राथमिकता, कहा-सफल नहीं होने देंगे बीजेपी का षड्यंत्र

उन्होंने कहा कि, मैं देवरिया के सभी नागरिकों को बधाई देता हूं, क्योंकि यह 200 करोड़ की 412 परियोजनाएं, पहले की योजनाओं से अलग हैं। याद कीजिए अभी 25 अक्टूबर को देवरिया जनपद को एक मेडिकल कॉलेज मिला है। यह मेडिकल कॉलेज महर्षि देवरहा बाबा जी के नाम पर स्थापित हुआ है। इसका उद्घाटन पीएम मोदी के द्वारा किया गया। मेडिकल कॉलेज पूरी तरह बनकर तैयार होने के साथ ही इस सत्र से ही वहां पर प्रवेश प्रारंभ होंगे।

उन्होंने कहा कि, यह मेडिकल कॉलेज 700 बेड का होगा। इसमें आधुनिक सुविधाओं से युक्त विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं देवरिया जनपद के नागरिकों को प्राप्त होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री जी ने देश के सर्वांगीण विकास के लिए जिन योजनाओं को आगे बढ़ाया है, आज उसका परिणाम है कि भारत हर क्षेत्र में विकास की एक नई ऊंचाइयों को छूता दिखाई दे रहा है।

इसका लाभ सर्वाधिक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) को मिला है। उन्होंने कहा कि, जनपद देवरिया में अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी जी के भव्य स्मारक व संग्रहालय का शिलान्यास आज हो रहा है। भारत की आजादी के लिए उस कालखंड में स्व. रामचंद्र विद्यार्थी जी ने कम उम्र में अलख जगाने का कार्य किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...