1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महराजगंज को सीएम योगी ने दिया कई तोहफा, कहा-940 करोड़ की विकास परियोजनाएं विकास को नई ऊंचाई प्रदान करेंगी

महराजगंज को सीएम योगी ने दिया कई तोहफा, कहा-940 करोड़ की विकास परियोजनाएं विकास को नई ऊंचाई प्रदान करेंगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार महराजगंज में 940 करोड़ की 505 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही चौक बाजार नगर पंचायत के कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, 940 करोड़ की विकास परियोजनाएं विकास को नई ऊंचाई प्रदान करेंगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार महराजगंज में 940 करोड़ की 505 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही चौक बाजार नगर पंचायत के कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, 940 करोड़ की विकास परियोजनाएं विकास को नई ऊंचाई प्रदान करेंगी। नगर पंचायत चौक के अपने स्वयं के भवन के साथ ही अन्य स्थानीय निकाय से जुड़े हुए जो भी नवनिर्मित भवन हैं, उनके लोकार्पण का कार्य हो रहा है।

पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी

उन्होंने कहा, 20 दिसंबर 2020 में आपका चौक नगर पंचायत बना… मात्र चार साल में 3,704 लोगों को एक-एक आवास इस नगर पंचायत में प्राप्त हो चुके हैं। साथ ही कहा, गांव के लोगों को लेनदेन करने के लिए बैंक न जाना पड़े…बीसी सखी ही इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी। आज के दिन में 42,000 बीसी सखी प्रदेश के अंदर कार्य कर रही हैं।

दीपावली के पहले विकास की योजनाओं का उपहार धनतेरस और दीपावली की खुशी को कई गुना बढ़ाएगा। यही तो पर्व और त्योहार के पीछे का उद्देश्य होता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...