1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा-रोम की संस्कृति में पले-बढ़े बर्दाश्त नहीं कर पा रहे राम मंदिर

कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम योगी, कहा-रोम की संस्कृति में पले-बढ़े बर्दाश्त नहीं कर पा रहे राम मंदिर

मुख्यमंत्री ने कहा, अयोध्या 500 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ। 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री मोदी जी के कर कमलों से भगवान श्री रामलला का फिर से अयोध्या में विराजमान हो गया है। रामलला के अयोध्या में विराजमान होने से पूरा देश और पूरी दुनिया अभिभूत और आनंदित है। लेकिन बदनसीब कांग्रेसियों को इससे भी नफरत है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Haryana Election: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। हरियाणा में मुख्यमंत्री योगी कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रहे हैं। सोमवार को उन्होंने हरियाणा के बवानी खेड़ा विधान सभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, हर बूथ पर ‘कमल’ खिलाने जा रहे हैं। शौर्य और पराक्रम की धरा हरियाणा के बवानी खेड़ा विधान सभा क्षेत्र की जनता विकास, सुरक्षा व सुशासन की प्रतीक भाजपा को एक बार फिर चुनने जा रही है।

पढ़ें :- T20 WC 2026: टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान ने शुरू किया ड्रामा, भारत के साथ नहीं खेलेगा मैच

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, अयोध्या 500 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ। 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री मोदी जी के कर कमलों से भगवान श्री रामलला का फिर से अयोध्या में विराजमान हो गए हैं।  रामलला के अयोध्या में विराजमान होने से पूरा देश और पूरी दुनिया अभिभूत और आनंदित है। लेकिन बदनसीब कांग्रेसियों को इससे भी नफरत है। यही अंतर है राम की संस्कृति पर और रोम की संस्कृति पर…राम की संस्कृति में पल्ला बढ़ा हर व्यक्ति ‘राम काज कीन्हें बिनु, मोहि कहां विश्राम..’ के संकल्प के साथ 500 वर्षों तक लड़ता रहा और अपने आप को बलिदान करता रहा।

पढ़ें :- Budget 2026: जानिए बजट में क्या-क्या हुआ सस्ता? कैंसर, शुगर जैसी दवाइयों पर मिलेगी बड़ी राहत

उन्होंने आगे कहा, आज परिणाम आज हमारे सामने है। आज प्रभु राम आज फिर से अपने पवित्र जन्मभूमि अयोध्या धाम में विराजमान हो गए हैं। एक तरह अयोध्या में प्रभु राम का विराजमान होना दूसरी तरफ रोम की संस्कृति में पल्ले बढ़े ये बदनसीब जो दुर्भाग्य से अपने को एक्सीडेंटल हिंदू कहते हैं वो कैसे इसको बर्दाश्त कर पायेंगे। वे कहते हैं अयोध्या में जब रामलला के मंदिर का उद्धाटन हो रहा था तो वहां पर नाच गाना चल रहा था, जिंदगी भर तुम्हारा खानदान यही करता रहा। इसलिए हिंदुओं का अपमान करना, भारत की संस्कृति को कोस कर कांग्रेस अपने ऊपर हमेशा प्रश्चिन्ह लगाते हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...