1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने की बड़ी कार्रवाई, IPS अफसर अलंकृता सिंह को किया सस्पेंड, जानिए क्यों हुई कार्रवाई

सीएम योगी ने की बड़ी कार्रवाई, IPS अफसर अलंकृता सिंह को किया सस्पेंड, जानिए क्यों हुई कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) लापरवाह अफसरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने IPS अफसर अलंकृता सिंह (Alankrita Singh) को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि, वो बिना छुट्‌टी स्वीकृत कराए कार्यालय नहीं आ रही थीं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) लापरवाह अफसरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने IPS अफसर अलंकृता सिंह (Alankrita Singh) को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि, वो बिना छुट्‌टी स्वीकृत कराए कार्यालय नहीं आ रही थीं।

पढ़ें :- Maharajganj:फाइनेंस कंपनी के पीआरओ से दिनदहाड़े 65 हजार की लूट

इसकी रिपोर्ट तलब होने के बाद सीएम कार्यालय ने सस्पेंड करने की कार्रवाई की है। बता दें कि, अलंकृता सिंह 19 अक्टूबर 2021 से गैरहाजिर चल रही हैं। इसके साथ ही बिना अनुमति के ही वो लंदन में थीं। उनके विदेश जाने की शासकीय स्वीकृति भी नहीं ली गई थी। इसको अनुशासनहीनता माना गया है। इसके चलते अलंकृ​ता सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।

पहले भी हुई कई कार्रवाई
बता दें कि, योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार कार्रवाई कर रही है। लापरवाह और भ्रष्ट अफसरों पर वो लगातार कार्रवाई कर रही है। इससे पहले सोनभद्र के डीएम रहे टीके शिबू को सस्पेंड किया गया था। इसके साथ ही एसएसपी गाजियाबाद रहे पवन कुमार पर भी गाज गिरी थी।

 

पढ़ें :- Breaking News : रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा और अमेठी से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...