1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महिलाओं को सीएम योगी देंगे बड़ी सौगात, होमगार्ड के 20 प्रतिशत रिक्त पदों पर महिलाओं की होगी भर्ती

महिलाओं को सीएम योगी देंगे बड़ी सौगात, होमगार्ड के 20 प्रतिशत रिक्त पदों पर महिलाओं की होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं के लिए बड़ा अवसर लेकर आई है। सीएम योगी होमगार्ड्स में महिलाओं को नौकरी देने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, होमगार्ड्स के 20 प्रतिशत रिक्त पदों पर महिलाओं की भर्ती होगी।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं के लिए बड़ी सौगात लेकर आ रही है। सीएम योगी होमगार्ड्स में महिलाओं को नौकरी देने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, होमगार्ड्स के 20 प्रतिशत रिक्त पदों पर महिलाओं की भर्ती होगी। जिसके लिए होमगार्ड्स विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है। विभाग के अधिकारियों को 100 दिनों में भर्ती प्रक्रिया के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया है।

पढ़ें :- जो निमंत्रण मिलने के बाद न मंदिर गए, न अयोध्या गए, इन लोगों को कभी माफ नहीं किया जा सकता: अमित शाह

जब से दोबारा सत्ता ने भाजपा सरकार की वापसी हुई है वह लगातार एक्सन में नजर आ रही है। सीएम योगी ने सभी विभागों को आदेश दिया था कि 100 दिनें के अन्दर खाली पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। माना जा रहा है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आतंरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले होमगार्ड विभाग में इन भर्तियों से महिलाओं के प्रति अपराधों में मी आकएगी साथ ही प्रदेश में सुरक्षा का माहौल भी बनेगा। सरकार ने होमगार्ड के रिक्त पदों को चरणवार भरने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि , यूपी में होमगार्ड्स संगठन के लिए भारत सरकार ने वर्तमान में 1,18,348 होमगार्ड स्वयंसेवकों की स्वीकृति दी है। जिनमें 785 ग्रामीण, 366 नगरीय कम्पनियों सहित कुल 1151 कम्पनियों की संरचना की गई है, जिसमें 25 महिला एवं 60 स्वतंत्र महिला प्लाटून शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...