1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. काठमांडू एयरपोर्ट से 17 करोड़ की कोकीन के साथ भारतीय दो महिला गिरफ्तार 

काठमांडू एयरपोर्ट से 17 करोड़ की कोकीन के साथ भारतीय दो महिला गिरफ्तार 

काठमांडू एयरपोर्ट से 17 करोड़ की कोकीन बरामद,भारतीय दो महिला गिरफ्तार 

काठमांडू / नेपाल : कोकीन की तस्करी में शामिल भारत के मिजोरम राज्य की दो महिलाओं को नेपाल में हिरासत में लिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद कोकीन की कीमत 17 करोड़ रूपये आंकी गयी है। नेपाल ने पूरे मामले को भारतीय दूतावास से अवगत करा दिया है। कोकीन की खेप को काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय विमान स्थल से भारत ले जाने की पूरी तैयारी की गई थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो नेपाल के प्रवक्ता सहायक पुलिस उपरीक्षक चक्रराज जोशी ने बताया कि कोकीन की खेप के साथ त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय विमान स्थल प्रस्थान कक्ष से नई दिल्ली जा रही एक भारतीय महिला को पहले हिरासत में लिया गया।

पढ़ें :- US ने तीन भारतीय कंपनियों पर लगायी पाबंदी, ईरान के साथ कारोबार पर कार्रवाई

उसकी निशानदेही पर एक होटल से दूसरी भारतीय महिला को गिरफ्तार किया गया। इन महिलाओं के इंडिगो एअरलाइंस के विमान से भारत जाने की तैयारी थी। उन्होंने बताया कि गुरूवार को 11: 15 बजे के इंडिगो एअरलाइंस के विमान से नई दिल्ली जा रही मिजोरम निवासी शेरछिप ( पासपोर्ट नंबर वी 7238679 ) के साथ रहे लगेज को शंका के आधार पर जांच की गयी। जांच में चार लेडीज बैग में फाल्स बटम बने थे। जिसमें 2.89 किलोग्राम कोकीन को छिपाकर रखा गया था।

महिला को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर थमेल स्थित एक होटल से एक अन्य महिला को गिरफ्तार कर जब उसके सूटकेस की जांच की गयी तो उसमे से 5 किग्रा कोकीन बरामद हुआ। उस महिला ने अपना नाम इसथेर लल्हलिम्पू ( पासपोर्ट नंबर 3728779 ) निवासी मिजोरम भारत बताया। गिरफ्तार दोनों महिलाओं के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान के लिए पुलिस हिरासत में रखा गया है। बरामद कोकीन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 17 करोड़ रूपये बताई गयी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...