College timings in Bihar : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए एक अहम टिप्पणी की है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि बिहार के कॉलेजों को शाम 8 बजे तक क्लास चलाने पर विचार करना चाहिए। सीएम ने यह भी कहा कि वह एक ऐसा सिस्टम बनाना चाहते हैं, जिससे ये संभव हो सके।

दरअसल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी से जुड़े AN कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। ये कॉलेज का नाम राज्य के पहले डिप्टी CM स्वर्गीय अनुग्रह नारायण सिंह के नाम पर है और कॉलेज का स्थापना दिवस और पहले डिप्टी CM की जयंती एक ही दिन होती है। कॉलेज की प्रिंसिपल रत्ना अमृत की ओर इशारा करते हुए चौधरी ने कहा, “मैंने उनसे बस इतना पूछा कि आपके संस्थान में क्लास कितने बजे तक चलती हैं? उन्होंने बताया कि दोपहर 2 बजे के बाद कैंपस खाली हो जाता है। मुझे यहाँ एक मौका दिख रहा है। मेरा कहना है कि क्लास शाम 8 बजे तक चलनी चाहिए।”
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आगे कहा, “कृपया यह न सोचें कि मैं सिर्फ़ बड़ी-बड़ी बातें कर रहा हूँ। हम ऐसा सिस्टम बनाना चाहते हैं जिससे यह मुमकिन हो सके। हमारे बच्चे हायर एजुकेशन के लिए पंजाब और महाराष्ट्र जैसी दूर की जगहों पर जाते हैं। हमें अपने हायर एजुकेशन सिस्टम को मज़बूत करना होगा ताकि उनकी ज़रूरतें यहीं पूरी हो सकें।”