1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस ने कई सीटें जीती हैं लेकिन उन्हें अपडेट नहीं किया गया…भूपेंद्र हुड्डा ने किया दावा

कांग्रेस ने कई सीटें जीती हैं लेकिन उन्हें अपडेट नहीं किया गया…भूपेंद्र हुड्डा ने किया दावा

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। रूझानों में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इन सबके बीच कांग्रेस के नेता अपने दावे कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। रूझानों में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इन सबके बीच कांग्रेस के नेता अपने दावे कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है।

पढ़ें :- BJP candidates List: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जारी की 19 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, देखिए किसको कहां से मिला टिकट

मीडिया से बातचीत करते भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। हमने कई सीटें जीती हैं लेकिन उन्हें अपडेट नहीं किया गया है। हम कई सीटों पर आगे चल रहे हैं लेकिन इसे अपडेट नहीं किया जा रहा है। कई जगहों पर मतगणना रोक दी गई है। मैं अपने साथियों से अनुरोध करता हूं कि वे डटे रहें, हमें बहुमत मिल रहा है।”

बता दें कि, अभी तक रूझानों में भाजपा 47 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 37 सीटों पर कांग्रेस और छह सीटों पर अन्य प्रत्याशी आगे हैं। हालांकि, अभी कई सीटों पर परिणाम आने बाकी हैं।

 

पढ़ें :- हम पाकिस्तान की तरह 'दलाल देश' नहीं बन सकते...सर्वदलीय बैठक में जानिए ऐसा क्यों बोले विदेश मंत्री?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...