1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस करप्शन पर सवाल पूछ रही है जिसके शासनकाल में बड़े-बड़े घोटाले हुए…Congress के 9 सवाल पर भाजपा का पलटवार

कांग्रेस करप्शन पर सवाल पूछ रही है जिसके शासनकाल में बड़े-बड़े घोटाले हुए…Congress के 9 सवाल पर भाजपा का पलटवार

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस करप्शन पर सवाल पूछ रही है जिसके शासनकाल में बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं। रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी के द्वारा नरेन्द्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर शायद 9 सवाल पूछे गए हैं, लेकिन वो झूठ का बड़ा पुलिंदा है। ये कांग्रेस की बेशर्मी की पराकाष्ठा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में बीजेपी सरकार (BJP government) के 9 साल पूरे हो गए हैं। मोदी सरकार (Modi government) के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। इसके साथ ही अर्थव्यवस्था, कृषि और किसान, भ्रष्टाचार/मित्रवाद समेत 9 मुद्दों पर सवाल भी पूछा है। कांग्रेस के इस सवाल पर भाजपा की तरफ से पलटवार किया गया है।

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद (BJP leader Ravi Shankar Prasad) ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस करप्शन पर सवाल पूछ रही है जिसके शासनकाल में बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं। रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी के द्वारा नरेन्द्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर शायद 9 सवाल पूछे गए हैं, लेकिन वो झूठ का बड़ा पुलिंदा है। ये कांग्रेस की बेशर्मी की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि, आप आलोचना कीजिए, लेकिन आलोचना में आप देश के अंदर के संकल्प को कमजोर मत कीजिए, यह बहुत बड़ा अपमान है… उन लाखों सेवा कर्मियों का, डॉक्टर, नर्सेस, सफाई कर्मचारी, एम्बुलेंस चलाने वालों का… जिन्होंने कोविड काल में देश को बचाने की कोशिश की। आज भारत, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज 16 हजार करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट हो रहा है। भारत मोबाइल मैन्यूफेक्चरिंग में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मैन्यूफेक्चरर बन गया है।

भाजपा नेता ने कहा कि, भारत में डिजिटल पेमेंट का आंकड़ा 10 बिलियन डॉलर का है। चाहे डिजिटल इंडिया हो, डिजिटल पेमेंट हो, जीएसटी, मोबाइल मैन्यूफेक्चरिंग, सड़कें, एयरपोर्ट, बिजली, किसानों की बात हो, नेशनल हाईवे की बात हो, स्टार्टअप इंडिया की बात हो, आज विकास के हर क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगर ये सब कांग्रेस को नहीं दिखता है, तो कोई क्या कर सकता है। रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि, वहीं कांग्रेस करप्शन पर सवाल पूछ रही है, जिसके शासनकाल में 2G घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, आदर्श घोटाला, बोफोर्स, अंतरिक्ष घोटाला, हेलिकॉप्टर घोटाला जैसे… कितने बड़े-बड़े घोटाले हुए। कांग्रेस ने अपने लिए 4C ग्रेडिंग चुनी है-कट, कमीशन, करप्शन और कांग्रेस। यही है कांग्रेस।

इसके साथ ही कहा कि, कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल पूछ रही है, वो भी चीन के संदर्भ में…कांग्रेस के मित्रों सुन लो- भारत की जमीन जो गई है, कांग्रेस की सरकार में ही गई है। आज गलवान और डोकलाम में भारत ने अपनी साख दिखाई है। ये नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाला भारत है, जिसने 300 चाइनीज App को बंद किया। इसी तरह उरी हो या बालाकोट हो… घर में घुसकर मारा।

 

पढ़ें :- 10 सालों में चार में से एक परिवार ने सोना गिरवी रख लिया कर्ज , पीएम मोदी करते हैं मंगलसूत्र की बात?

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...