HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Congress New President: 17 अक्टूबर को होगा चुनाव और 19 को मिलेगा कांग्रेस को नया अध्यक्ष

Congress New President: 17 अक्टूबर को होगा चुनाव और 19 को मिलेगा कांग्रेस को नया अध्यक्ष

कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से पार्टी में विचार-विमर्श चल रहा था। अब वो समय करीब है जब कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होगा। वहीं, 19 अक्टूबर को मतणना होगी। रविवार को कांग्रेस की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Congress New President:  कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से पार्टी में विचार-विमर्श चल रहा था। अब वो समय करीब है जब कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होगा। वहीं, 19 अक्टूबर को मतणना होगी। रविवार को कांग्रेस की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई।

पढ़ें :- UP News : इस्कॉन अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए वृंदावन लाया गया

बैठक में कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष और पार्टी के अगले अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों पर मंथन हुआ। बताया जा रहा है कि वर्चुअल बैठक में सोनिया गांधी भी जुड़ी थीं। दरअसल, सोनिया गांधी इन दिनों इलाज के लिए विदेश गईं हैं और उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी हैं।

बता दें कि, कुछ दिनों पहले कांग्रेस ने नए अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया को टाल दिया था। कांग्रेस ने पिछले साल अक्तूबर में घोषणा की थी कि पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव इस साल 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच होगा।

नए अध्यक्ष को लेकर इन नामों की चर्चा
कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर कई नामों की चर्चा जोरों पर चल रही है। इसमें राहुल गांधी का नाम भी जोरों पर चल रहा है। हालांकि, राहुल गांधी कई मौकों पर अध्यक्ष पद की रेस से खुद को अलग बताया है। इसके बाद दूसरा नाम राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का चल रहा है।

पढ़ें :- पुंछ हमले में शामिल आतंकियों के स्केच जारी, पता बताने वाले को मिलेंगे 20 लाख
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...