1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, भाजपा ने घेरा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, भाजपा ने घेरा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की वोटिंग में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। वोटिंग से पहले वहां पर ​चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक विवादित बयान आया है। उन्होंने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की वोटिंग में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। वोटिंग से पहले वहां पर ​चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक विवादित बयान आया है। उन्होंने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान को लेकर अब भाजपा हमलावर हो गयी है। भाजपा नेताओं की तरफ से कांग्रेस पर निशाना साधा जा रहा है।

पढ़ें :- ये मोहब्बत की दुकान लेकर निकले थे लेकिन इन्होंने फेक वीडियो का कारोबार खोल दिया...विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना

दरअसल, खरगे राज्य में पार्टी का चुनाव प्रचार करने के लिए कलबुर्गी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जहरीले सांप की तरह हैं। आप सोच सकते हैं कि यह जहर है या नहीं। यदि आप इसके संपर्क में आते हैं तो आपकी जान चली जाएगी। हालांकि, उन्होंने इस बयान पर सफाई दी है।

उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी के लिए नहीं बोल रहा था। मेरा मतलब था कि बीजेपी की विचारधारा सांप की तरह है। मैंने पीएम मोदी के लिए व्यक्तिगत रूप से यह कभी नहीं कहा। मैंने जो कहा था कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है और यदि आप इसे छूने की कोशिश करते हैं, तो आपकी मृत्यु निश्चित है।

अनुराग ठाकुर ने साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, ‘भाषाई संस्कार में कांग्रेसी नेता न्यूनतम स्तर पर आ चुके हैं। प्रधानमंत्री जी के लिए ऐसी भाषा इनकी घबराहट, खोते जनाधार, चुनाव दर चुनाव मिलती हार से पैदा हुई हताशा दिखाती है।कांग्रेसियों, देश माफ़ नहीं करेगा।’

 

पढ़ें :- देशभर की डरी हुई जनता अपना वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट निकालकर देख रही है उसे कौन सी वैक्सीन लगी है: अखिलेश यादव

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...