मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बांटे गए गिफ्ट को जब खोला गया तो सभी लोग दंग रह गए। मेकअप कीट में लिपस्टिक पाउडर के साथ साथ कंडोम और गर्भ निरोधक टेबलेट रखी गई थी।
Make-up boxes distributed under Chief Minister’s Kanyadan Yojana: मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बांटे गए मेकअप बॉक्स को जब खोला गया तो सभी लोग दंग रह गए। मेकअप बॉक्स में कंघा और बिंदी के साथ साथ कंडोम और गर्भ निरोधक टेबलेट रखी गई थी। सोशल मीडिया में मेकअप बॉक्स का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं सरकार को भी जमकर घेरा जा रहा है।
मेकअप बॉक्स खोलते हुए दुल्हा -दुल्हन हैरान रह गए। मेकअप बॉक्स में कंडोम और गर्भ निरोधक टेबलेट रखा गया था।बता दें कि मंगलवार को यहां सामूहिक विवाह समारोह के तहत 296 जोड़ों की शादी कराई गई। इसमें प्रशासन ने दुल्हनों को ये मेकअप बॉक्स थे। इधर, मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे शर्मनाक बताया है।
शिव'राज में बेशर्मी चरम पर :
मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार ने कन्याविवाह योजना के अंतर्गत दिए गए मेकअप बॉक्स में कंडोम ओर गर्भनिरोधक टेबलेट्स बांटे है।
शिवराज जी,
कोई शर्म बाकी है❓ pic.twitter.com/2kvT6JBO7Eपढ़ें :- Rajasthan News : रणथंभौर गणेश मंदिर में दर्शन करने जा रहे छह श्रद्धालुओं की मौत और दो घायल, अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर
— MP Congress (@INCMP) May 30, 2023
मध्यप्रदेश कांग्रेस की तरफ से इस मामले में ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा है, ‘शिवराज में बेशर्मी चरम पर है। मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार ने कन्याविवाह योजना के अंतर्गत दिए गए मेकअप बॉक्स में कंडोम और गर्भनिरोधक टेबलेट्स बांटे हैं। शिवराज जी, कोई शर्म बाकी है?