1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता सुनील जाखड़, जेपी नड्डा ने दिलाई सदस्यता

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता सुनील जाखड़, जेपी नड्डा ने दिलाई सदस्यता

कांग्रेस  (Congress) के दिग्गज नेता रहे सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का दामन थाम लिया। कांग्रेस ​चिंतन शिविर के समय उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया था। फेसबुक लाइव आकर उन्होंने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए थे, जिसके बाद पार्टी से इस्तीफे का ऐलान किया था। वहीं, अब उन्होंने भाजपा (BJP) की सदस्यता ले ली है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस  (Congress) के दिग्गज नेता रहे सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का दामन थाम लिया। कांग्रेस ​चिंतन शिविर के समय उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया था। फेसबुक लाइव आकर उन्होंने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए थे, जिसके बाद पार्टी से इस्तीफे का ऐलान किया था। वहीं, अब उन्होंने भाजपा (BJP) की सदस्यता ले ली है।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda) ने उन्हें सदस्यता दिलाई है। बता दें कि, पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे। कई बार उन्होंने शीर्ष नेतृत्व पर सीधा निशाना भी साधा। इसके अलावा पार्टी ने उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सभी पदों से हटा दिया था।

उन पर पार्टी लाइन से अलग बयान देने के आरोप लगे थे, जिसके बाद हाईकमान ने यह कार्रवाई की थी। सुुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) को कांग्रेस के दिग्गज हिंदू नेताओं में गिना जाता था, जो पंजाब में उसका दशकों से हिस्सा रहे हैं। उनके पिता बलराम जाखड़ भी कांग्रेस में थे और किसानों के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती थी।

राष्ट्रवादी विचार रखने वाले सभी लोग भाजपा से जुड़ें
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, सुनील जाखड़ आज भाजपा की सदस्यता लेकर, पार्टी में शामिल हुए हैं। मैं अपनी और भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत और अभिनन्दन करता हूं। साथ ही कहा कि, पंजाब में राष्ट्रवादी ताकतों का प्रथम स्थान भाजपा ले रही है। इसलिए आवश्यक होता है कि राष्ट्रवादी विचार रखने वाले सभी लोग भाजपा से जुड़ें और पार्टी को मजबूती प्रदान करें।

 

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...