1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Constitution Day 2025: पीएम मोदी बोले- मानवीय गरिमा, बराबरी और स्वतंत्रता को सबसे ज़्यादा अहमियत देता है हमारा संविधान

Constitution Day 2025: पीएम मोदी बोले- मानवीय गरिमा, बराबरी और स्वतंत्रता को सबसे ज़्यादा अहमियत देता है हमारा संविधान

Constitution Day 2025: आज बुधवार (26 नवंबर) को भारत अपने संविधान को अपनाए जाने की 76वीं वर्षगांठ को संविधान दिवस के रूप पर मना रहा है। साल 1949 में इसी दिन संविधान को अपनाया गया था और इसके दो महीने बाद 26 जनवरी 1950 को देश में लागू हुआ। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने संविधान को बनाने वाले महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपने कामों के माध्यम से संवैधानिक मूल्यों को मज़बूत करने की अपील की।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- रिलायंस ने रूसी तेल की डिलीवरी की बात से किया इनकार, सौरभ भारद्वाज बोले- अब भाजपाई क्या करेंगे?

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ” संविधान दिवस पर, हम अपने संविधान बनाने वालों को श्रद्धांजलि देते हैं। उनका विज़न और दूर की सोच हमें एक विकसित भारत बनाने की हमारी कोशिश को प्रेरित करती रहती है। हमारा संविधान मानवीय गरिमा, बराबरी और स्वतंत्रता को सबसे ज़्यादा अहमियत देता है। यह हमें अधिकार तो देता है, साथ ही हमें नागरिक के तौर पर हमारी ज़िम्मेदारियों की भी याद दिलाता है, जिन्हें हमें हमेशा पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। ये ज़िम्मेदारियाँ एक मज़बूत लोकतंत्र की नींव हैं। आइए हम अपने कामों से संवैधानिक मूल्यों को मज़बूत करने का अपना वादा दोहराएं।”

इसके साथ पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में संविधान दिवस पर अपने एक पत्र का लिंक साझा किया है। उन्होंने लिखा, “संविधान दिवस पर मैंने देशभर के अपने परिवारजनों के नाम एक पत्र लिखा है। इसमें हमारे संविधान की महानता, जीवन में मौलिक कर्तव्यों का महत्त्व और हमें पहली बार मतदाता बनने का उत्सव क्यों मनाना चाहिए, ऐसे कई विषयों पर अपने विचार साझा किए हैं…”

पढ़ें :- जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत अभियान का ढिंढोरा पीटने वाले पीएम नरेंद्र मोदी जी, इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों को लेकर हैं मौन: खरगे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...