1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2026: आरेंज कैप की रेस सबसे आगे कूपर कोनोली, बोले- अभी तो बस शुरुआत है !

IPL 2026: आरेंज कैप की रेस सबसे आगे कूपर कोनोली, बोले- अभी तो बस शुरुआत है !

आईपीएल 2026 की शुरुआत में ही कूपर कोनोली ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए आरेंज कैप की रेस में बढ़त बना ली है। पंजाब किंग्स के इस युवा बल्लेबाज ने दो मैचों में 108 रन ठोककर केकेआर के अंगकृष रघुवंशी को पीछे छोड़ दिया है। शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए...

By हर्ष गौतम 
Updated Date

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत में ही कूपर कोनोली ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए आरेंज कैप की रेस में बढ़त बना ली है। पंजाब किंग्स के इस युवा बल्लेबाज ने दो मैचों में 108 रन ठोककर केकेआर के अंगकृष रघुवंशी को पीछे छोड़ दिया है। शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोनोली ने सिर्फ 22 गेंदों में 36 रनों की तेज पारी खेली, जिससे टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। इससे पहले, उन्होंने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ नाबाद 72 रन बनाकर टीम को 3 विकेट से जीत दिलाई थी।

पढ़ें :- IPL 2026: पंजाब किंग्स की शानदार जीत के बाद भी कप्तान अय्यर पर लटक रही 'सस्पेंशन' की तलवार

मैच के बाद जब उनसे आरेंज कैप को लेकर सवाल किया गया तो कोनोली ने बेहद सधा हुआ जवाब दिया। उन्होंने कहा, “टूर्नामेंट अभी शुरू ही हुआ है, मेरा फोकस सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करने पर है। लगातार दो जीत से खुशी मिली है, लेकिन अभी 12 मैच बाकी हैं।”
अपनी भूमिका को लेकर उन्होंने साफ कहा कि उनका काम पावरप्ले का पूरा फायदा उठाना है। “मैं अपना नेचुरल गेम खेलना चाहता हूं और टीम को तेज शुरुआत देना चाहता हूं,” उन्होंने कहा।

आईपीएल जैसे बड़े मंच पर ढलने को लेकर भी कोनोली आत्मविश्वास से भरे नजर आए। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की मौजूदगी से उन्हें काफी मदद मिल रही है।
“मैं पहले भी यहां ऑस्ट्रेलिया ए के साथ खेल चुका हूं, इसलिए ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। अभी लंबा टूर्नामेंट है और मैं लगातार सीखने की कोशिश करूंगा,” उन्होंने बताया। हालांकि अब तक गेंदबाजी का मौका नहीं मिला है, लेकिन कोनोली ने संकेत दिए कि जल्द ही वह गेंद से भी योगदान देना चाहते हैं। कुल मिलाकर, आईपीएल 2026 में कूपर कोनोली का यह धमाकेदार आगाज़ बता रहा है कि आने वाले मैचों में वह और भी बड़ा असर डाल सकते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...