1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. न्यूजीलैंड में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज, तीन दिन का सख्त लॉकडाउन

न्यूजीलैंड में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज, तीन दिन का सख्त लॉकडाउन

By शिव मौर्या 
Updated Date

आकलैंड। जब पूरा विश्व कोरोना के काल में कोरोना महामारी से जूझ रहा था तब न्यूजीलैंड कोरोना से मुक्त हो चुका था। हालांकि, आज जब ज्यादातर देश कोरोना की वैक्सीन बना ली है और कई देशों में वैक्सिनेशन का काम जोरों पर है। तब न्यूजीलैंड से एक दुखद खबर आ रही है। वहां अब कोरोना के कई मामले सामने आये हैं।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए न्यूजीलैंड की सरकार ने तीन दिन का सख्त लाकडाउन वहां लगा दिया है। कोविड -19 के मामले सामने आने के बाद रविवार को ऑकलैंड शहर में तीन दिनों के लिए लॉकडाउन करने के आदेश दिए हैं। न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड के 1.7 लाख निवासियों को आधी रात से ही घर पर रहने के लिए कहा गया है।

यहां लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। गौरतलब है कि जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही थी, उस वक्त इस पर जीत हासिल करके न्यूजीलैंड ने एक मिसाल पेश की थी। हालांकि, अब 21 दिन बाद यहां कोरोना वायरस के तीन नए केस सामने आ गए हैं। दक्षिण ऑकलैंड के एक परिवार में माता-पिता और बेटी को इन्फेक्शन हुआ है। कम्यूनिटी ट्रांसमिशन का यह केस सामने आने के बाद ऑकलैंड में एक बार फिर डर का माहौल है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...