HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. टोक्यो ओलंपिक के आयोजन से फैल सकता है कोरोना वायरस : डॉ. नाओतो उएयामा

टोक्यो ओलंपिक के आयोजन से फैल सकता है कोरोना वायरस : डॉ. नाओतो उएयामा

जापान की एक चिकित्सा संस्था का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. नाओतो उएयामा ने गुरुवार को बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने चेताया कि अगर निलंबित टोक्यो ओलंपिक का आयोजन दो महीने के भीतर किया गया तो इससे कोरोना वायरस के विभिन्न प्रकारों का प्रसार हो सकता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। जापान की एक चिकित्सा संस्था का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. नाओतो उएयामा ने गुरुवार को बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने चेताया कि अगर निलंबित टोक्यो ओलंपिक का आयोजन दो महीने के भीतर किया गया तो इससे कोरोना वायरस के विभिन्न प्रकारों का प्रसार हो सकता है।

पढ़ें :- Axar Patel DC New Captain: आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनें अक्षर पटेल

जापान डॉक्टर्स यूनियन के अध्यक्ष उएयामा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) और जापान की सरकार ने 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 15000 ओलंपिक और पैरालंपिक खिलाड़ियों सहित हजारों अधिकारियों, जजों, मीडिया और प्रसारणकर्ताओं को देश में लाने के जोखिम को कमतर आंका है।

उएयामा ने यहां जापान विदेशी संवाददाता क्लब में कहा कि कोविड-19 के सामने आने के बाद से दुनिया भर के इतने अधिक देशों के लोगों का एक ही जगह पर इतना खतरनाक जमावड़ा नहीं लगा। इसकी भविष्यवाणी करना बेहद मुश्किल है कि इससे क्या हो सकता है?

उएयामा ने कहा कि वह टोक्यो के बाहर अस्पताल में काम करने के अपने स्वयं के अनुबंध के आधार पर यह बात कह रहे हैं। वह ओलंपिक की योजना बनाने से किसी भी तरह से नहीं जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यहां महत्वपूर्ण यह है कि अगर ओलंपिक के कारण वायरस का कोई नया प्रकार सामने आ गया तो क्या होगा?

आईओसी और स्थानीय आयोजकों ने कहा है कि वे जनस्वास्थ्य दिशा निर्देशों के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन पर निर्भर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक और पैरालंपिक सुरक्षित होंगे और इस दौरान विस्तृत परीक्षण, कड़े नियमों, सामाजिक दूरी और ओलंपिक खेल गांव के साथ टोक्यो खाड़ी में खिलाड़ियों को अधिकांश समय अलग थलग रखने पर ध्यान दिया जाएगा।

पढ़ें :- UP Police Constable Final Result 2025 : यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्तियों का फाइनल रिजल्ट घोषित, देखें लिस्ट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...