कफ सिरप तस्करी (Cough Syrup Smuggling) के चर्चित प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल (Shubham Jaiswal) के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) जारी कर दिया है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है।
नई दिल्ली। कफ सिरप तस्करी (Cough Syrup Smuggling) के चर्चित प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल (Shubham Jaiswal) के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) जारी कर दिया है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी के दुबई में छिपे होने की संभावना है और वहां की एजेंसियों के सहयोग से उसे जल्द गिरफ्तार कर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक शुभम जायसवाल (Shubham Jaiswal) काफी समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ पहले ही कई प्राथमिकी दर्ज हैं। कफ सिरप (Cough Syrup) की अवैध तस्करी से जुड़े इस मामले में पुलिस ने पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था और बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद की गई थी। जांच में सामने आया था कि यह गिरोह बड़े स्तर पर प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप (Codeine-based Cough Syrup) की सप्लाई कर रहा था।
मामले के खुलासे के बाद से ही पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां आरोपी की तलाश में जुटी थी। शुभम जायसवाल (Shubham Jaiswal) के देश छोड़कर भागने के बाद उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया तेज की गई और इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) जारी कराने की कार्रवाई की गई। अधिकारियों का कहना है कि रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) जारी होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है। अब अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से उसे दुबई से गिरफ्तार कर वाराणसी लाया जा सकता है।