1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Cyclone Live Update : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा ,  भारी बारिश का अलर्ट

Cyclone Live Update : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा ,  भारी बारिश का अलर्ट

  बंगाल की खाड़ी में बना Low-pressure area रविवार को चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इसके असर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Cyclone Live Update :  बंगाल की खाड़ी में बना Low-pressure area रविवार को चक्रवाती तूफान में बदल गया है। इसके असर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान (Cyclonic storm) 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। खबरों के अनुसार, IMD के नेशनल बुलेटिन और ‘ट्रैक ऑफ साइक्लोनिक डिस्टरबेंस’ (Track of cyclonic disturbance’) के मुताबिक, यह तूफान 28 अक्टूबर के आसपास आंध्र प्रदेश के तट यानी बापटला और विशाखापत्तनम के बीच को पार कर सकता है।

पढ़ें :- IAF Aerial Display-2026 : वाराणसी PM मोदी और CM योगी बने वायुसेना के शक्ति प्रदर्शन के साक्षी, राफेल-तेजस-मिग ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

इस दौरान 125 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने और कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। मछुआरों को पूरी तरह समुद्र से दूर रहने और तटीय क्षेत्रों में एहतियात बरतने  (Exercising caution in coastal areas) के कड़े निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग के लाइव ट्रैकिंग मैप (Live tracking map) से मिल रहे संकेतों के अनुसार, सिस्टम के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। इससे जुड़ी सभी अपडेट्स यहां लाइव देखें।

ओडिशा के गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जिले में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल-कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

वहीं, तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच इरोड जिले में रविवार को कोडिवेरी बांध पर लगातार दूसरे दिन पर्यटकों की एंट्री बंद रही।

पढ़ें :- एनसीपी अजित पवार गुट ने देवेंद्र फडणवीस से मांगा वित्त विभाग, क्या महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...