HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Cyrus Mistry death case: अनाहिता पंडोले के खिलाफ केस दर्ज, लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप

Cyrus Mistry death case: अनाहिता पंडोले के खिलाफ केस दर्ज, लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप

बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री की बीते सितंबर महीने में एक सड़क हादसे में जान चली गई थी। इस घटना के बाद आज पुलिस ने मुंबई की चर्चित महिला रोग विशेषज्ञ डॉ अनाहिता पंडोले के खिलाफ केस दर्ज किया है। डॉ अनाहिता पर ये केस तब दर्ज किया गया जब पालघर पुलिस ने कार के डेटा चिप का विश्लेषण किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Cyrus Mistry death case:  बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री की बीते सितंबर महीने में एक सड़क हादसे में जान चली गई थी। इस घटना के बाद आज पुलिस ने मुंबई की चर्चित महिला रोग विशेषज्ञ डॉ अनाहिता पंडोले के खिलाफ केस दर्ज किया है। डॉ अनाहिता पर ये केस तब दर्ज किया गया जब पालघर पुलिस ने कार के डेटा चिप का विश्लेषण किया।

पढ़ें :- IPL Final 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स बनी विजेता, सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

इसके साथ ही मर्सिडीज बेंज की अंतिम रिपोर्ट और पंडोले के पति डेरियस पंडोले के बयान के बाद केस दर्ज किया। डॉ पंडोले पर भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण मौत का केस दर्ज किया गया है।

पंडोले, डेरियस और मिस्त्री गुजरात से मुंबई की यात्रा कर रहे थे। इस दौरान पालघर में सूर्य नदी के पुल पर कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में मिस्त्री और उनके दोस्त डेरियस के भाई जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी।

 

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही हम सबसे पहले अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे: राहुल गांधी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...