1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Weather Update: दिल्ली में उमस भरी गर्मी तो मुंबई में झमाझम बारिश , IMD ने बताया कब से बदलेगा मौसम का मिजाज

Weather Update: दिल्ली में उमस भरी गर्मी तो मुंबई में झमाझम बारिश , IMD ने बताया कब से बदलेगा मौसम का मिजाज

जहां सितम्बर के में दूसरे वीक तक बारिश का मौसम जाने लगता है वहीं बारिश थमने का नाम नहीं ले  रही है। एक बार फिर कुछ राज्यों में  मॉनसून की वापसी हुई है। दरअसल, देश से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। इसके बाद भी महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लगातार बारिश से स्थिति बिगड़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ समय तक मौसम का यही अंदाज देखने को मिलेगा। आइये जानते हैं की किस शहर में कैसा मौसम रहेगा।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

जहां सितम्बर के में दूसरे वीक तक बारिश का मौसम जाने लगता है वहीं बारिश थमने का नाम नहीं ले  रही है। एक बार फिर कुछ राज्यों में  मॉनसून की वापसी हुई है। दरअसल, देश से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। इसके बाद भी महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लगातार बारिश से स्थिति बिगड़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ समय तक मौसम का यही अंदाज देखने को मिलेगा। आइये जानते हैं की किस शहर में कैसा मौसम रहेगा।

पढ़ें :- शीतलहर के बीच इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, उत्तर भारत में और बढ़ेगी ठिठुरन

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में इस उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में 30 सितंबर और 1 अक्तूबर को बारिश की संभावना है। हालांकि, आज बादलों की आवाजाही बरकरार रहेगी।

यूपी में आज मौसम का हाल

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस समय उमस भरी गर्मी से लोगों बेहाल हैं । आईएमडी ने बताया कि 30 सितंबर से 3 अक्तूबर तक लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी यूपी के भी कई जिलों में इस समयावधि में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 29 सितंबर को झांसी, मथुरा, बांदा, चित्रकूट, महोबा, कौशांबी, प्रयागराज समेत कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।

पढ़ें :- Weather Update : यूपी में नए साल से बदलेगा मौसम का मिजाज, कोहरे से मिलेगी राहत, बारिश के भी आसार

मुंबई में बारिश से हाहाकार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले कुछ दिनों बारिश से लोग परेशान है। मुंबई के कई क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति उत्पन्न है। मुंबई से सटे इलाके ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी जिले में बारिश से हाल बेहाल हो गया है। आईएमडी के अलर्ट को देखते हुए मुंबई में आज स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। वहीं, कई संस्थानों में वर्क फ्रॉम होम भी दिया गया है। आईएमडी ने बताया कि आज भी मुंबई के कई हिस्से में भारी बारिश की संभावना है।

 

 

 

पढ़ें :- Today Weather : यूपी के 20 ज‍िलों में पड़ेगा घना कोहरा, इन 25 ज‍िलों में IMD ने जारी किया अलर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...