1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi News : आप का बड़ा ऐलान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बनाया संसदीय दल का अध्यक्ष

Delhi News : आप का बड़ा ऐलान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बनाया संसदीय दल का अध्यक्ष

आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Rajya Sabha MP Sanjay Singh)  को संसदीय दल का अध्यक्ष (Chairperson of  Parliamentary Party) नियुक्त किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल में बंद होने के बाद संजय सिंह पर पार्टी की जिम्मेदारी है। पार्टी के मुद्दों को लेकर संजय सिंह (Sanjay Singh)  मुखर रहते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Rajya Sabha MP Sanjay Singh)  को संसदीय दल का अध्यक्ष (Chairperson of  Parliamentary Party) नियुक्त किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल में बंद होने के बाद संजय सिंह पर पार्टी की जिम्मेदारी है। पार्टी के मुद्दों को लेकर संजय सिंह (Sanjay Singh)  मुखर रहते हैं। संसदीय दल के अध्यक्ष (Chairperson of  Parliamentary Party) की प्राथमिक जिम्मेदारियों में से एक सांसदों की टीम का नेतृत्व और प्रबंधन करना होता है, जिसमें पार्टी नेतृत्व और विधायकों के बीच संचार को सुविधाजनक बनाना होता है।

पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि

संजय सिंह (Sanjay Singh) पहली बार 2018 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। इस साल फिर से चुने गए। 2012 में आम आदमी पार्टी का गठन होने के तुरंत बाद संजय सिंह (Sanjay Singh)  पार्टी में शामिल हुए थे और जल्दी ही पार्टी में बड़े पद पहुंच गए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...