1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Dev Diwali 2022: देव दीपावली की तैयारियों का जायजा लेने काशी पहुंचे सीएम योगी, देश-विदेश से देखने आते हैं लोग

Dev Diwali 2022: देव दीपावली की तैयारियों का जायजा लेने काशी पहुंचे सीएम योगी, देश-विदेश से देखने आते हैं लोग

काशी की देव दीपावली की पूरी दुनिया में चर्चाएं होती हैं। कार्तिक माह की पूर्णिमा को देव ​दिपावली मनाई जाती है। काशी के घाटों को लाखों दीयों से रौशन किया जाता है। इसको देखने के लिए देश—विदेश के कोने—कोने से लोग आते हैं। देव दीपावली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी पहुंचे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Dev Diwali 2022:  काशी की देव दीपावली की पूरी दुनिया में चर्चाएं होती हैं। कार्तिक माह की पूर्णिमा को देव ​दिपावली मनाई जाती है। काशी के घाटों को लाखों दीयों से रौशन किया जाता है। इसको देखने के लिए देश-विदेश के कोने-कोने से लोग आते हैं। देव दीपावली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) रविवार को वाराणसी पहुंचे हैं।

पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

पुलिस लाइन के हेलीपैड से मुख्यमंत्री का काफिला सर्किट हाउस पहुंचा, यहां वो देव दीपावली और तमिल संगमम की तैयारियों के अलावा विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा कालभैरव मंदिर व काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद रात में लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

बता दें कि, देव दीपावली की तैयारियां काशी में जोर-शोर से चल रही हैं। शासन-प्रशासन की तरफ से इसको लेकर भव्य तैयारियां जारी है। पूरे शहर के प्रमुख चौराहों को सजाया जा रहा है, जिसको देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...