1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dev Diwali 2023 : देव दीपावली पर दीपदान का विशेष फल है, जानें पूजा और दीप जलाने के नियम

Dev Diwali 2023 : देव दीपावली पर दीपदान का विशेष फल है, जानें पूजा और दीप जलाने के नियम

देव दिवाली इस बार 26 नवंबर दिन रविवार को मनाई जा रही है। इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dev Diwali 2023 : देव दिवाली इस बार 26 नवंबर दिन रविवार को मनाई जा रही है। इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। माना जाता है कि इस दिन किए गए कुछ उपाय से विशेष लाभ मिलता है। देव दीपावली वाले दिन प्रदोष काल में दीपदान करना शुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 26 नवंबर को प्रदोष काल शाम को 5:08 मिनट से 7:47 मिनट तक रहेगा। देव दीपावली के दिन दीपदान का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा एवं नर्मदा में स्नान करने के साथ घाट के किनारे 5, 7, 11 या अपनी स्वेच्छा अनुसार दीपक अवश्य जलाएं।

पढ़ें :- Dev Diwali 2023 : देव दीपावली पर व्रत रखकर पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती , जानें शुभ तिथि और शुभ मुहूर्त

देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा तिथि को देवताओं द्वारा मनाया जाने वाला त्योहार माना जाता है। यह त्योहार राक्षस त्रिपुरासुर पर भगवान शिव की जीत के कारण मनाया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान श्री विष्णु जी की आराधना कर तुलसी के पौधे के सामने दीपक जला कर पूजा की जाती है। इस दिन घरों के अंदर और बाहर रंगोली बनाते है और हर जगह दीपक जलाकर घर और आंगन को सजाते हैं।

देव दीपावली के दिन पवित्र नदियों के तट पर 5, 7 या 11 दीप जलाएं। कार्तिक पूर्णिमा को दीपदान का विशेष महत्व है। इस दिन घर में मुख्‍य द्वार के दोनों तरफ, तुलसी के पेड़ के पास, ईशान कोण में और घर के पूजा स्‍थान पर दीपक अवश्य जलाना चाहिए। वहीं कार्तिक पूर्णिमा पर घर के पास स्थित किसी मंदिर में जाकर भी दीपक जलाना चाहिए

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...