1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ज्योतिरादित्य सिंधिया पर दिग्विजय सिंह का तंज, कहा-कांग्रेस में महाराज थे, भाजपा में जाते ही भाई साहब हो गए

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर दिग्विजय सिंह का तंज, कहा-कांग्रेस में महाराज थे, भाजपा में जाते ही भाई साहब हो गए

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सिंधिया को एक साल में ही भाईसाहब बना दिया, जबकि कांग्रेस उन्हें महाराज बनाकर रखा था। गोहद में आयोजित एक कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर ये तंज कसा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

इंदौर। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सिंधिया को एक साल में ही भाईसाहब बना दिया, जबकि कांग्रेस उन्हें महाराज बनाकर रखा था। गोहद में आयोजित एक कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर ये तंज कसा है।

पढ़ें :- पहले चरण की वोटिंग आज: शाम 6 बजे तक होगा मतदान, 1625 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीेएम में हो जायेगी कैद

उन्होंने कहा कि, मुझे दुख इस बात का है कि जब वे राज्यसभा में मोदी की तारीफ कर रहे थे, तभी मेरा मौका आया, इस दौरान हमने कहा कि जिस ढंग से आप कांग्रेस का समर्थन करते थे, उतना ही आज बीजेपी का भी कर रहे हैं।

बता दें कि राज्यसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह के बीच मजाकिया लहजे में बात हुई थी। बता दें कि, मध्य प्रदेश की राजनीति में उस समय हलचल मच गई, जब​ सिंधिया कांग्रेस का खेमा छोड़कर अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

इसके बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिर गई। ज्योतिरादित्य सिंधिया का मध्य प्रदेश के ग्वालियर और उसके आसपास यानी चंबल के क्षेत्र में काफी प्रभाव माना जाता है।

 

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...