1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Shocking: आधी रात में चुड़ैल बनकर डराने वाली छात्रा पर DAVV का एक्शन, हॉस्टल में नहीं मिलेगी रहने की जगह

Shocking: आधी रात में चुड़ैल बनकर डराने वाली छात्रा पर DAVV का एक्शन, हॉस्टल में नहीं मिलेगी रहने की जगह

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के अहिल्या यूनिवर्सिटी के न्यू सीवी रमन हॉस्टल की रहने वाली छात्रा हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं को रात में चुडैल बनकर डराती थी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के अहिल्या यूनिवर्सिटी के न्यू सीवी रमन हॉस्टल की रहने वाली छात्रा हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं को रात में चुडैल बनकर डराती थी। मामले में शिकायत और जांच के बाद यूनिर्विसिटी प्रबंधन हॉस्टल से निकाल दिया है। साथ ही अब रुम में जगह नहीं देने का फैसला किया है।

पढ़ें :- सिर डेस्क पर पटका, बार-बार ईंट से मारा! 8 साल के लड़के ने 6 साल की बच्ची पर किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुयी खौफनाक वारदात

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की कुलगुरु डॉ रेणु जैन ने बताया कि एक छात्रा रात के समय अपने बालों को खोलकर में लगातार डरावनी डरावनी आवाज निकालकर दौड़ लगाती थी। इसकी वजह से बाकी छात्राओं में इसका खौफ बैठ गया था।

मामले की शिकायत यूनिर्वसिटी प्रबंधन से की गई थी। फिर यह मामला प्राक्टोरियल बोर्ड में रखा गया। तब शिकायत करने वाली छात्राओं की शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित छात्राओं को गेस्ट हाउस में ठहराया गया और परीक्षा दिलाई गई।

सी.वी. रमन हॉस्टल में रहने वाली सेकेंड ईयर की छात्रा की शिकायत में बताया गया कि लड़की देर रात उठकर चिल्लाती है और अजीब-सी आवाज निकालती है। उसके बाद हॉस्टल में दौड़ लगाने लगती है, उसकी हरकतों से ऐसा लगता है, जैसे भूत बनकर सबको डरा रही है। इससे हॉस्टल में डिस्टर्बेंस होता है। इसको लेकर छात्रों ने एक वीडियो भी प्रबंधन को सौंपा है जिसमें लड़की अजीब हरकत कर रही है।

पढ़ें :- सरदार पटेल ने कम्युनल फोर्स RSS को बैन किया था, हमारे देश को कम्युनल फोर्सेज से सबसे बड़ा खतरा : अखिलेश यादव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...