1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Dilip Kumar Death: ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर लाया गया घर, शाम 5 बजे किया जाएगा सुपुर्द ए खाक

Dilip Kumar Death: ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर लाया गया घर, शाम 5 बजे किया जाएगा सुपुर्द ए खाक

घर पर दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। वही उनके फैमिली दोस्त फैजल फारुकी ने मीडिया को जानकारी दी की दिलीप कुमार को शाम 5 बजे मुंबई के सांताक्रूज स्थित कब्रिस्तान सुर्पुद ए खाक किया जाएगा।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: बॉलीवुड ‘ट्रेजेडी किंग’ दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का बुधवार सुबह 7.30 बजे निधन हो गया है। वह 98 साल के थे। बीते दिनों सांस लेने की समस्या के बाद उन्हें हिंदुजा अस्पाल में भर्ती करवाया गया था। दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर को अस्पाल से उनके घर ले जाया गया है।

पढ़ें :- Aarushi Sharma Bridal Photoshoot: गुलाबी लहंगा चोली, ट्यूल दुपट्टे और चौड़े कुंदन ज्वेलरी में आरुषि शर्मा ने शेयर की कुछ अनसीन तस्वीरें

आपको बताया दें, कि घर पर दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। वही उनके फैमिली दोस्त फैजल फारुकी ने मीडिया को जानकारी दी की दिलीप कुमार को शाम 5 बजे मुंबई के सांताक्रूज स्थित कब्रिस्तान सुर्पुद ए खाक किया जाएगा।

पढ़ें :- Video: हीरामंडी स्क्रीनिंग में रेखा ने ऋचा चड्ढा को आशीर्वाद दिया, बेबी बंप पर किस करते कही ये बात

इससे पहले फैजल फारुकी ने दिलीप कुमार के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था, भारी मन और बेहद दु:ख के साथ, मैं यह घोषणा कर रहा हूं कि कुछ मिनट पहले हमारे प्यारे दिलीप साहब का निधन हो गया। हम अल्लाह के बंदे हैं और हमें उनके पास ही लौटकर जाना होता है।

पढ़ें :- Video: पैपराजी पर भड़के जूनियर एनटीआर, कहा -ओए! इसे वापस रखो...
बता दें कि दिलीप कुमार का जन्म 1 दिसंबर 1922 को पेशावर में हुआ था। उनका असली नाम मुहम्मद युसूफ खान था। दिलीप कुमार ने साल 1944 में फिल्म ज्वार-भाटा से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...