बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) की बहन और आर्मी में मेजर रह चुकीं (Khushboo Patani) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो आपके दिल को झकझोंर कर रख देगा. इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि उनके घर के पीछे खंडहर में एक लावारिस बच्ची बिलख-बिलख कर रो रही थी, इस दौरान खुशबू पाटनी, उनकी मां और हाउस हेल्प ने मिलकर बच्ची की जान बचाई.
Khushboo Patani Saves Girl Child: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) की बहन और आर्मी में मेजर रह चुकीं (Khushboo Patani) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो आपके दिल को झकझोंर कर रख देगा. इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि उनके घर के पीछे खंडहर में एक लावारिस बच्ची बिलख-बिलख कर रो रही थी, इस दौरान खुशबू पाटनी, उनकी मां और हाउस हेल्प ने मिलकर बच्ची की जान बचाई.
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि दिशा पाटनी एक खंडहरनुमा जगह पर पहुंचती हं, जहां एक छोटी सी बच्ची कीचड़ में सनी हुई बिलख-बिलखकर बुरी तरह से रो रही थी. इस वीडियो में जैसे ही खुशबू बच्ची को प्यार से सहलाने लगती हैं तो वह और भी ज्यादा रोने लगती है. इस वीडियो को देखकर हर किसी की आंखों में आंसू आ गए हैं.
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक बच्ची खंडहर में पड़ी हुई है. इस दौरान खुशबू वहां पहुंचती हैं और बताती हैं कि उनके घर के पीछे एक खंडहर एरिया है, जहां पर कोई इस बच्ची को छोड़कर चला गया है. इसके बाद वह बच्ची को अपने साथ ले जाती हैं और पुलिस में इंफॉर्म करती हैं. वह बच्ची को साफ करती हैं और उसे दूध भी पिलाती है.
View this post on Instagram
पढ़ें :- The 50 Show : टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित किस पर हुईं आग-बबूला? देखें वीडियो
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि बच्ची की पिटाई की गई है, जिसकी वजह से उसका होंठ भी सूज गया है. इसके बाद खुशबू बताती हैं कि उनकी मां को बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी थी, जब उनके आवाज लगाने पर कोई नहीं बोला तो वह उस खंडहर नुमा इलाके में पहुंचीं, इतने में खुशबू भी वहां पहुंच गई थीं. खुशबू ने ये भी बताया कि उन्होंने इस बच्ची का नाम राधा रखा है.
View this post on Instagram
पढ़ें :- T20 world cup 2026: नीली टी-शर्ट वाली 'मिस्ट्री गर्ल' अब देसी अवतार में ढाया कहर, आज हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये कौन है?
खुशबू पाटनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो पोस्ट करते बताया कि इस बच्ची को रेलवे स्टेशन से चुराया गया था और ऐसे खंडहरनुमा स्थान पर गलत इरादे के साथ लाया गया था. जब बच्ची की रोने की आवाज खुशबू की मां ने सुनी और आवाज लगाकर पूछा कि कौन है किसका बच्चा रो रहा है तो वह शख्स शायद डर गया था और वहीं पर बच्ची को छोड़कर भाग गया. इसके बाद खुशबू और उनके परिवार को बच्ची को रेस्क्यू किया. अब पुलिस की मदद से बच्ची अपने परिवार से मिल चुकी है और काफी खुश और हेल्दी है.