1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. देव दीपावली 2021:देवी-देवताओं के पृथ्वी पर आने की खुशी में दीपक जलाकर घर और आंगन को सजाते हैं इस दिन

देव दीपावली 2021:देवी-देवताओं के पृथ्वी पर आने की खुशी में दीपक जलाकर घर और आंगन को सजाते हैं इस दिन

देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा तिथि को देवताओं द्वारा मनाया जाने वाला त्योहार माना जाता है। यह त्योहार राक्षस त्रिपुरासुर पर भगवान शिव की जीत के कारण मनाया जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

देव दीपावली 2021: देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा तिथि को देवताओं द्वारा मनाया जाने वाला त्योहार माना जाता है। यह त्योहार राक्षस त्रिपुरासुर पर भगवान शिव की जीत के कारण मनाया जाता है। हर गंगा घाट और वाराणसी में मंदिरों में दीपक जलाकर सजावट की जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान श्री विष्णु जी की अराधना कर तुलसी के पौधे के सामने दीपक जला कर पूजा की जाती है। इस दिन घरों के अंदर और बाहर रंगोली बनाते है और हर जगह दीपक जलाकर घर और आंगन को सजाते हैं। कुछ भक्त इस दिन अखंड रामायण का पाठ करते हैं। भक्त पूरी रात भजन कीर्तन करके सांस्कृतिक नृत्य करके संगीत का आनंद उठाते हैं।

पढ़ें :- Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन घर ले आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

एक प्राचीन कथा के अनुसार भगवान शिव ने इसी दिन त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध करके सभी को इस राक्षस के अत्याचारों से मुक्त किया था। इस अवसर पर सभी देवताओं ने काशी में इकट्ठा हो कर दीपक जला कर इस दिन को मनाया था।

देव दीपावली 2021 तिथि
इस साल देव दीपावली 18 नवंबर को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि 18 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे शुरू होती है और 19 नवंबर को दोपहर 2:26 बजे समाप्त हो रही है।

देव दीपावली 2021 पूजा शुभ मुहूर्त
देव दीपावली पूजा प्रदोष काल के दौरान की जाती है। पूजा का मुहूर्त शाम 5:09 बजे से शाम 7:47 बजे तक है।

पढ़ें :- Shukra Asta 2024:  विवाह के कारक ग्रह शुक्र हुए अस्त, नहीं होंगे शुभ काम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...