1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कुछ भी करो..बुरा-भला कहो, परेशान करो लेकिन मैं पीछे नहीं हटूंगा…असम में बोले राहुल गांधी

कुछ भी करो..बुरा-भला कहो, परेशान करो लेकिन मैं पीछे नहीं हटूंगा…असम में बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, असम के मुख्यमंत्री यात्रा के खिलाफ जो भी कर रहे हैं, इससे यात्रा को फायदा हो रहा है। असम में मुख्य मुद्दा अब ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बन गई है। हमारी यात्रा का संदेश गांवों तक पहुंच रहा है। जनता देख रही है कि राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोका जा रहा है, छात्रों से बात करने से रोका जा रहा है। ये साफ है कि विपक्ष के तौर पर कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही है। असम के गुवाहटी में यात्रा के दौरान हंगामा भी हुआ। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया, जिसमें कांग्रेस के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गाध्ंाी ने प्रेसवार्ता की है। उन्होंने कहा कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पीछे न्याय की सोच है, जिसके 5 स्तंभ हैं। युवा न्याय, भागीदारी, नारी न्याय, किसान न्याय और श्रमिक के लिए न्याय…इन स्तंभ के लिए कांग्रेस पार्टी एक प्रोग्राम आपके सामने एक महीने में रखेगी।

पढ़ें :- पूर्व सांसद धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत, पर सजा पर लगी रहेगी रोक

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा, असम के मुख्यमंत्री यात्रा के खिलाफ जो भी कर रहे हैं, इससे यात्रा को फायदा हो रहा है। असम में मुख्य मुद्दा अब ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बन गई है। हमारी यात्रा का संदेश गांवों तक पहुंच रहा है। जनता देख रही है कि राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोका जा रहा है, छात्रों से बात करने से रोका जा रहा है। ये साफ है कि विपक्ष के तौर पर कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि, भाजपा के लोग एक हाथ में अपनी पार्टी का झंडा थामे हुए हैं और मेरी ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं। हिमंत को लगता है कि यह एक विरोध है। वहां कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहा है। राज्य में स्पष्ट समस्या है। असम के मुख्यमंत्री देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। मैं राज्य में जहां भी घूमता हूं, हर कोई बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और किसानों के संघर्ष के बारे में शिकायत करता है। यही स्थिति है और हम ये मुद्दे उठा रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा, कुछ भी करो.. बुरा-भला कहो, परेशान करो, लेकिन मैं पीछे नहीं हटूंगा। मैं सच्चाई के लिए लड़ता रहूंगा। चाहे पूरी दुनिया मेरे खिलाफ खड़ी हो जाए, मुझे फर्क नहीं पड़ता। एक बार मैंने मन बना लिया, तो मेरी विचारधारा के लिए लड़ने से मुझे कोई नहीं रोक सकता। साथ ही कहा, देश में करीब 50 प्रतिशत ओबीसी, 15 प्रतिशत दलित और 12 प्रतिशत आदिवासी हैं, लेकिन इन्हें सिस्टम में भागीदारी नहीं मिलती है। भारत सरकार के 90 अफसरों में सिर्फ 3 अफसर ओबीसी वर्ग के हैं। इसलिए भागीदारी बहुत जरूरी है, कांग्रेस का उस पर विशेष ध्यान रहेगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय और युवाओं की बेरोजगारी के खिलाफ हमारे पास समाधान हैं। कांग्रेस पार्टी अगले महीने इन सभी मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात आपके सामने रखेगी। एक तरफ नरेंद्र मोदी-आरएसएस है, दूसरी तरफ इंडिया। है। इंडिया एक विचारधारा, एक सोच है। आज इंडिया के पास हिंदुस्तान का तकरीबन 60 प्रतिशत वोट है।

पढ़ें :- पूरा देश भाजपा की कुनीतियों से उपजी बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट से त्रस्त है: प्रियंका गांंधी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...