HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Google पर भूलकर भी न करें ये चीज़ें सर्च, हो जाएगी जेल

Google पर भूलकर भी न करें ये चीज़ें सर्च, हो जाएगी जेल

अक्सर लोग किसी चीज की जानकारी खोजने के लिए गूगल सर्च का इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि यहां सभी जानकारियां आसानी से हासिल की जा सकती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिनको गूगल पर सर्च करने से आप मुश्किल में फंस सकते हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: अक्सर लोग किसी चीज की जानकारी खोजने के लिए गूगल सर्च का इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि यहां सभी जानकारियां आसानी से हासिल की जा सकती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिनको गूगल पर सर्च करने से आप मुश्किल में फंस सकते हैं। इसलिए गूगल पर सर्च करने से पहले जान लें कि क्या सर्च करना है और क्या नहीं। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो 5 चीजें हैं जिनको सर्च करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है…

पढ़ें :- मर्जर से पहले ही दिल्ली के डेवलपर ने खरीद लिया JioHotstar डोमेन; अब रिलायंस इंडस्ट्री के सामने रखी ये शर्त

ई-मेल सर्च करना

आप भी अपनी ई-मेल को गूगल पर ना सर्च करें। यह आपकी निजी जानकारी के लिए बेहद खतरा पैदा कर सकता है। क्योंकि  ऐसा न करने पर हैकिंग के जरिए आपका अकाउंट हैक और पासवर्ड लीक हो सकते हैं। जो आपको किसी स्कैम में भी फंस सकता है।

बम बनाने का तरीका

अक्सर लोग गूगल पर ऐसी चीजें सर्च करते हैं, जिनसे उनका कोई मतलब नहीं होता। संदिग्ध चीजों जैसे बम बनाने का तरीका आदि को सर्च न करें। क्योंकि, इन गतिविधियों पर सायबर सेल की नजर होती है। ऐसा करने से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियां आपके खिलाफ कार्रवाई कर सकती हैं। जिसमें आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।

दवाईयों को सर्च करना

गूगल पर बीमारी के इलाज के लिए दवाइयां सर्च कर रहे हैं, तो ऐसा न बिल्कुल भी ना करें। क्योंकि सर्च का डाटा थर्ड पार्टी को ट्रांसफर कर दिया जाता है। जिसके बाद आपको लगातार उस बीमारी और उसके ट्रीटमेंट से संबंधित विज्ञापन दिखाए जाते हैं। इसके अलावा गलत दवाइयों का सेवन करने से आपकी तबीयत और खराब हो सकती है।

पहचान देखना

कई लोग अपनी पहचान जानने के लिए गूगल सर्च का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से आपकी निजी जानकारी लीक हो सकती है। क्योंकि गूगल के पास आपकी सर्च हिस्ट्री का पूरा डेटाबेस होता है। बार-बार सर्च करने से इसके लीक होने का खतरा है।

पढ़ें :- OnePlus 13 की 31 अक्टूबर को होने जा रही है एंट्री; जानें- आपके बजट में होगा या नहीं

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...