1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. health Tips: आवाज़ में बदलाव और गले में दर्द को बिलकुल न करें अनदेखा ,जानिए इस कैंसर के लक्षण

health Tips: आवाज़ में बदलाव और गले में दर्द को बिलकुल न करें अनदेखा ,जानिए इस कैंसर के लक्षण

आवाज़ में बदलाव को अक्सर हम लोग नॉर्मल समझकर टाल देते है। कई बार हम लोग गले में खरास या  ठंड समझकर बदलती हुई आवाज पर कोई ध्यान नही देते हैं। लेकिन आज से आप बिलकुल भी ये लापरवाही न करें । अगर आपका आवाज भारीपन या खराश दो हफ्तों से ज़्यादा बनी रहे, तो यह गले या वॉयस बॉक्स (लैरिंक्स) के कैंसर का संकेत हो सकता है। इसलिए  इसे मामूली  इसे मामूली समझने का भूल न करें।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

आवाज़ में बदलाव को अक्सर हम लोग नॉर्मल समझकर टाल देते है। कई बार हम लोग गले में खरास या  ठंड समझकर बदलती हुई आवाज पर कोई ध्यान नही देते हैं। लेकिन आज से आप बिलकुल भी ये लापरवाही न करें । अगर आपका आवाज भारीपन या खराश दो हफ्तों से ज़्यादा बनी रहे, तो यह गले या वॉयस बॉक्स (लैरिंक्स) के कैंसर का संकेत हो सकता है। इसलिए  इसे मामूली  इसे मामूली समझने का भूल न करें। अगर आप समय पर जांच करा लेगे तो  न सिर्फ आपकी आवाज ठीक हो जाएगी बल्कि आपकी जान भी बच सकती है। लेकिन अफसोस की बात यह है कि लोग शुरूआती लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं और डॉक्टर के पास तब पहुंचते हैं जब बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है। जानिए गले के कैंसर का कैसे पता करें?

पढ़ें :- Honey Myths and Facts : क्या सच में शहद कभी खराब नहीं होता? 100 साल तक चलने के दावों के पीछे की सच्चाई जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान

गले के कैंसर के लक्षण

अगर आवाज में लगातार बदलाव हो रहा है तो ये कैंसर का संकेत दे रहा है।  इसके साथ ही खाना निगलने कठिनाई, लगातार गले में दर्द, कान में दर्द या गर्दन में गांठ भी गंभीर चेतावनी हो सकती है। ऐसे लक्षण दिखें तो बिना देरी किए ईएनटी विशेषज्ञ से मिलें।

गले के कैंसर से कैसे बचें?

तंबाकू का सेवन करने से बचें। जैसे ही आप तंबाकू छोड़ते हैं, कैंसर का जोखिम घटने लगता है और समय के साथ और कम होता जाता है। तंबाकू छोड़ने की कभी देर नहीं होती और अपने गले की देखभाल शुरू करने के लिए कोई भी समय जल्दी नहीं होता।

पढ़ें :- तो कोरोना वैक्सीन की वजह से हुई थी दुनिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न की मौत, चार साल बाद बेटे ने किया बड़ा दावा

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...