1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दूसरी पार्टियों के कौन-कौन से MLA तोड़कर सरकारें गिरायी गयीं, आपको तो सब पता है? क्राइम ब्रांच की नोटिस पर बोले केजरीवाल

दूसरी पार्टियों के कौन-कौन से MLA तोड़कर सरकारें गिरायी गयीं, आपको तो सब पता है? क्राइम ब्रांच की नोटिस पर बोले केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने कहा कि, मुझे क्राइम ब्रांच के इस पुलिस ऑफिसर से सहानुभूति है। इनका क्या क़सूर है? इनका काम है दिल्ली में क्राइम रोकना। पर इनसे क्राइम रोकने की बजाय इस क़िस्म की नौटंकी करवाई जा रही है। इसीलिए दिल्ली में इतना क्राइम बढ़ रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की ​मुश्किलें कम नहीं हो रहीं हैं। क्राइम ब्रांच की टीम उनके घर पहुंची। बताया जा रहा है कि, विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप मामले में क्राइम ब्रांच की टीम नोटिस देने उनके घर पहुंची थी। वहीं, इसको लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। आम आदमी पार्टी की तरफ से एक वीडियो को शेयर किया गया है।

पढ़ें :- आधार में जन्मतिथि अपडेट कराने के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अब सिर्फ जन्म प्रमाणपत्र ही होगा मान्य

आम आदमी पार्टी की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में लिखा गया कि, मोदी की Crime Branch की खुल गयी पोल…एक सवाल का जवाब भी नहीं दे पाई भाजपाई पुलिस। तमाशा करने के मकसद से केजरीवाल जी के घर पुलिस भेजी गई। वहीं, इस वीडियो पर रिप्लाई करते हुए सीएम केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि, मुझे क्राइम ब्रांच के इस पुलिस ऑफिसर से सहानुभूति है। इनका क्या क़सूर है? इनका काम है दिल्ली में क्राइम रोकना। पर इनसे क्राइम रोकने की बजाय इस क़िस्म की नौटंकी करवाई जा रही है। इसीलिए दिल्ली में इतना क्राइम बढ़ रहा है।

साथ ही लिखा कि, इनके पोलिटिकल आका मुझसे पूछ रहे हैं कि “आप” के किस किस MLA को तोड़ने की कोशिश की गयी? पर मुझसे ज़्यादा तो आपको पता है? आपको तो सब कुछ पता है? केवल दिल्ली क्यों, पूरे देश भर में पिछले कुछ सालों में दूसरी पार्टियों के कौन कौन से MLA तोड़कर सरकारें गिरायी गयीं, आपको तो सब पता है? फिर ये ड्रामा क्यों?

 

पढ़ें :- PM मोदी ने असम के मोरन में नॉर्थईस्ट की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी का किया उद्घाटन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...