1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. शर्मनाक: 12 साल की नाबालिग के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर चीखता देख लगा दी आग

शर्मनाक: 12 साल की नाबालिग के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर चीखता देख लगा दी आग

By आराधना शर्मा 
Updated Date

पटना: अपराध के बढ़ते मामले सभी को हैरान कर रहे हैं। बिहार से दिन पर दिन चौकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे यहां पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में असमर्थ हो रही है। दिन पर दिन यहां से सामूहिक दुष्कर्म, हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। अब जो मामला सामने आया है वह मुजफ्फरपुर का है। यहां साहेबगंज में चार दरिंदों ने एक 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया है।

पढ़ें :- Big Breaking : सुप्रीम कोर्ट ने EVM-VVPAT के मिलान की मांग वाली सभी याचिकाओं को किया खारिज

केवल यही नहीं बल्कि दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद लड़की को उसी के घर में जिंदा जला दिया। जैसे ही इस घटना के बारे में जानकारी मिली वैसे ही पुलिस पहुंची और मामलें की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने दादा और दादी के साथ रहा करती थी।

उसके साथ उसकी छोटी बहन भी है और पीड़िता के पिता पंजाब में मजदूरी करते थे। जब पीड़िता के पिता पंजाब से लौटे तो परिजनों ने उन्हें सारी घटना के बारे में जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पिता थाने गया और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। अब शिकायत मिलने के बाद मामलें की जांच शुरू की जा चुकी है।

खबरों के मुताबिक आरोपियों ने पीड़िता का एक अश्लील वीडियो बनाया है और उसी को वायरल करने के नाम वो उसके साथ जबरदस्ती करने लगे थे। पीड़िता के साथ चारो आरोपियों ने उसके घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म किया था और उसी के बाद लड़की को जिंदा जला दिया। जब लड़की जल गई तो वह लाश को ठिकाने लगाने का काम कर रहे थे लेकिन उसी वक्त मृतक लड़की की छोटी बहन ने सभी को देख लिया। बाद में उसने सारी घटना की जानकारी अपने परिवार को दी।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: UP की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, सुबह 9 बजे तक 11.67 प्रतिशत वोटिंग हुई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...